ePaper

Lunar Eclipse 2022: लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 06 May 2022 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2022: लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें पूरी डिटेल

First Lunar Eclipse 2022 Date Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण पंचांग के अनुसार 16 मई 2022 को लगेगा. सूर्य जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आ जाता है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं. चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को लगता है जबकि सूर्य ग्रहण" सूर्यग्रहण केवल अमावस्या तिथि पर लगता है.

विज्ञापन

First Lunar Eclipse 2022 Date Time: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) 16 मई को लगेगा. सूर्य जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आ जाता है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं. चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को लगता है जबकि सूर्य ग्रहण” सूर्यग्रहण केवल अमावस्या तिथि पर लगता है.

चंद्र ग्रहण 2022 कब लगेगा (Chandra Grahan 2022)

पहला चंद्र ग्रहण पंचांग के अनुसार 16 मई 2022 को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण साउथ-वेस्ट यूरोप, साउथ-वेस्ट एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर से दिखाई देगा. साल 2022 का दूसरा दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा. इस ग्रहण को नॉर्थ-ईस्ट यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर जैसे क्षेत्रों से देखा जा सकेगा.

लग चुका है पहला सूर्य ग्रहण

पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है. ये साल का पहला ग्रहण था. जो एक 1 मई की सुबह समाप्त हुआ था. ये ग्रहण मेष राशि में लगा था.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण पर क्या करें और क्या न करें

1. चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से न देखें. इसे दूरबीन या चश्मे से देखने चाहिए.
2. ग्रहण के दौरान भोजन करें. अगर कोई विकल्प नहीं है, तो तुलसी के पत्तों को खाने के व्यंजनों में रखें.
3. चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का नाम लें.
4. चंद्र ग्रहण के दौरान कभी बाल या नाखून नहीं काटें. साथ हीं किसी नुकीले औजारों का प्रयोग न करें.
5. चंद्र ग्रहण के बाद अन्न और वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है.

Chandra Grahan 2022: कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. यह भी भारत में देखा जा सकता है. ग्रहण का समय दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola