ePaper

CG Election Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी भाजपा! जानें क्या कह रहा है रुझान

Updated at : 17 Feb 2024 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
CG Election Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी भाजपा! जानें क्या कह रहा है रुझान

रुझान नतीजों में तब्दील हो गए, तो छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी तय है. बता दें कि 90 विधानसभा सीटों वाली छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी को 49 सीटों पर बढ़त हासिल हो गई है. यह आंकड़ा बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस पार्टी को हराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर अग्रसर दिख रही है. साढ़े ग्यारह बजे तक विपक्षी पार्टी ने 49 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस पार्टी के 40 उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं. अगर यही रुझान नतीजों में तब्दील हो गए, तो छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी तय है. बता दें कि 90 विधानसभा सीटों वाली छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी को 49 सीटों पर बढ़त हासिल हो गई है. यह आंकड़ा बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. वर्ष 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में चल रही 15 साल पुरानी भाजपा सरकार को बुरी तरह से पराजित किया था. तब कांग्रेस ने 68 सीटें जीत ली थी. वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब वह 40 सीटों से नीचे आ गई है. हालांकि, शुरुआती रुझानों में ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बचा लेगी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, उसके उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ते चले गए. शुरू में तो काफी देर तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद पाटन विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे थे. हालांकि, बाद में उन्होंने बढ़त बना ली. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा सीट पर भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुआ था मतदान

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर और सरगुजा संभाग की आठ विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. इन 20 विधानसभा सीटों पर 78 फीसदी मतदान हुआ था. किस विधानसभा सीट पर कितना मतदान हुआ था, यहां देखें-

विधानसभा सीट – मत प्रतिशत

पंडरिया – 75.27 फीसदी

कवर्धा – 81.24 फीसदी

खैरागढ़ – 82.67 फीसदी

डोंगरगढ़ (एससी) – 81.93 फीसदी

राजनंदगांव – 79.12 फीसदी

डोंगरगांव – 84.1 फीसदी

खुज्जी – 82.43 फीसदी

मोहाला मानपुर (एसटी) – 79.38 फीसदी

अंतागढ़ (एसटी) – 79.79 फीसदी

भानुप्रतापपुर (एसटी) – 81 फीसदी

कांकेर (एसटी) – 81.14 फीसदी

केशकाल (एसटी) – 81.89 फीसदी

कोंंडागांव (एसटी) – 82.37 फीसदी

नारायणपुर (एसटी) – 75.06 फीसदी

बस्तर (एसटी) – 84.67 फीसदी

जगदलपुर – 78.47 फीसदी

चित्रकोट (एसटी) – 81.76 फीसदी

दंतेवाड़ा (एसटी) – 69.88 फीसदी

बीजापुर (एसटी) – 48.37 फीसदी

कोंटा (एसटी) – 63.14 फीसदी

कुल – 78 फीसदी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola