धनबाद : पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला दर्ज, फिर हुई मारपीट

कुलदीप यादव ने कहा कि घर से शौच के लिये जा रहा था, तभी पहले से घात लगाये कृष्णा यादव ने अन्य लोगों को आवाज देकर मुझे घेरने को कहा. इसके बाद राजकुमार यादव व अमित यादव ने रिवाॅल्वर निकालकर मुझे घेर लिया.
धनबाद : भोलानाथ बसेरिया यादव बस्ती में सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में गोंदुडीह ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना में नामजद आरोपियों की तलाश तेज हो गयी है. इसी बीच मंगलवार की सुबह केंदुआडीह थाना क्षेत्र सागर रवानी के तालाब के समीप बसेरिया निवासी कुलदीप यादव के साथ मारपीट हुई. इसकी लिखित शिकायत कुलदीप यादव ने केंदुआडीह थाने में की है. शिकायतकर्ता ने कृष्णा यादव, नीतीश यादव, राजकुमार यादव व बबर यादव को मारपीट कर जख्मी करने और जेब से 80/90 रुपये छीनने का आरोप लगाया है. कुलदीप यादव ने कहा कि घर से शौच के लिये जा रहा था, तभी पहले से घात लगाये कृष्णा यादव ने अन्य लोगों को आवाज देकर मुझे घेरने को कहा. इसके बाद राजकुमार यादव व अमित यादव ने रिवाॅल्वर निकालकर मुझे घेर लिया.
इसके बाद बबर यादव व नीतीश यादव मुझे मारने लगे. राजकुमार ने पिस्टल की बट से मेरे सिर पर मारकर जख्मी कर दिया. मैं बेहोश हो गया.कि सी ने मेरे घरवालों को घटना की सूचना दी. इसके बाद घरवाले मुझे उठाकर घर ले गये. होश में आने के बाद केंदुआडीह थाना शिकायत लेकर पहुंचा. पुलिस ने मामला दर्ज कर कुलदीप को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. गौरतलब है कि सोमवार को भोलानाथ बसेरिया यादव बस्ती में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट मामले में बिनोद यादव ने गोंदुडीह ओपी में 10 नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. बिनोद यादव कुलदीप यादव के रिश्तेदार हैं.
Also Read: धनबाद : दोनों तालाबों का बहा दिया गया पानी, अब तक नहीं निकाली गयी गाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










