Bengal Chunav 2021: बर्दवान में तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, वोटर को ‘डराने’ के आरोप में TMC प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Mar 2021 11:17 AM
Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021) से पहले ही बर्दवान (Bardhaman) जिला में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. बर्दवान दक्षिण (Bardhaman Dakshin) सीट से पार्टी के उम्मीदवार खोकोन दास पर मतदाताओं को कथित रूप से ‘डराने’ के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है.
बर्दवान : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021) से पहले ही बर्दवान (Bardhaman) जिला में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. बर्दवान दक्षिण (Bardhaman Dakshin) सीट से पार्टी के उम्मीदवार खोकोन दास पर मतदाताओं को कथित रूप से ‘डराने’ के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोप है कि खोकोन दास ने मंगलवार को बर्दवान शहर के कंकालेश्वरी कालीबाड़ी इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी, जो भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे.
श्री दास के बयान को लेकर मीडिया में आयी खबरों पर संज्ञान लेते हुए बर्दवान दक्षिण सीट के सहायक पीठासीन अधिकारी दीप्तार्क बसु ने बर्दवान पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक पींटू साहा को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा.
रिपोर्ट के अधार पर श्री बसु ने पुलिस को तृणमूल प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में भी रिपोर्ट दाखिल की है, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी.
उल्लेखनीय है कि बंगाल में 27 मार्च से चुनाव शुरू हो रहा है. 8 चरणों में होने वाला चुनाव 29 अप्रैल तक चलेगा. बर्दवान दक्षिण विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को मतदान होना है. मतगणना 2 मई को करायी जायेगी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










