ePaper

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान खरीदें ये पावरफुल स्मार्टफोन्स, कीमत 25 हजार रुपये से कम

Updated at : 08 Nov 2023 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान खरीदें ये पावरफुल स्मार्टफोन्स, कीमत 25 हजार रुपये से कम

Flipkart Sale

फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल लाइव हो चुकी है. इस सेल के दौरान आप कई पावरफुल स्मार्टफोन्स को काफी सस्ते कीमत पर खरीद सकेंगे. आज हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले है जिन्हें आप सेल के दौरान 25,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे। तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन
undefined

Flipkart Big Diwali Sale: ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल लाइव हो चुकी है. इस सेल के दौरान आपके पास मौका है कई तरह के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर ढेर सारे पैसे बचाने का. आज की यह स्टोरी उन बायर्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय अपने लिए 25 हजार रुपये से कम कीमत पर एक पॉवरफुल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं. तो चलिए स्मार्टफोन्स की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

iQOO Z7 Pro: अगर आप एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ऐसे में यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये रखी गयी है. इस स्मार्टफोन में आपको AMOLED डिस्प्ले के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल जाता है.

undefined

Moto Edge 40 Neo: अगर आप अपने लिए एक स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ऐसे में यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये रखी गयी है.

undefined

Oppo F21 Pro 5G: अगर आप Oppo ब्रैंड को पसंद करते हैं तो ऐसे में यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 23,980 रुपये रखी गयी है. इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 680 का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है.

undefined

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: वनप्लस के इस पावरफुल स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 21,973 रुपये की कीमत पर लिस्टेड किया गया है. इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़े OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट का सपोर्ट देखने को मिल जाता है.

undefined

Vivo T2 Pro 5G: अगर आप 25,000 रुपये से कम कीमत पर अपने लिए Vivo की कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये रखी गयी है. इस स्मार्टफोन में आपको 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट का सपोर्ट देखने को मिल जाता है.

undefined

Poco F5 5G: यह स्मार्टफोन उन बायर्स को टारगेट करता है जो अपने लिए एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश में है. सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपये रखी गयी है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola