Photos : बाजार करने घर से निकली महिला का रक्त रंजित अवस्था में मिला शव , जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मौत के संबंध में खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है.

विज्ञापन
undefined

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना इलाके के कालीबेले ग्राम स्थित बांसबागान में गुरुवार सुबह एक महिला का रक्तरंजित शव मिलने के बाद इलाके में उत्तेजना फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद में मेमारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मृत महिला का नाम झूमी सरदार (35) है.

विज्ञापन
undefined

परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार शाम को प्रतिदिन की तरह झूमी सरदार बाजार करने के लिए घर से निकली थी. वह मतीश्वर बाजार के लिए निकली थी. लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी. काफी रात तक उसकी ���लाश की गई. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने बांसबागान के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ देखा. तत्काल गांव के लोगों को इसकी सूचना दी गई. गांव के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि मृत महिला झूमी सरदार है.

undefined

घटना की सूचना मिलने के बाद में मेमारी थाना तथा सातगछिया थाना फाड़ी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया. झूमी सुल्तानपुर गांव की रहने वाली थी. जबकि महिला का मायका थाना क्षेत्र के कालना थाना के निभूजी ग्राम में है. मृत महिला का एक बेटा और एक बेटी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मौत के संबंध में खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola