घर बनाने में लोगों के छूट रहे पसीने, बालू व छड़ सहित सभी गृह निर्माण सामग्री हुई महंगी, जानें कारण
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Dec 2020 9:36 AM
लोगों को अपने घर बनाने में पसीने छूट रहे हैं. सामान के कीमत में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है. किसी प्रकार से कीमत पर नियंत्रण नहीं पाया जा रहा. गृह निर्माण सामग्री विक्रेता सिरे से कीमत को नियंत्रित होने की बात को खारिज कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि रोजाना बढ़ रहे कीमत का एक मात्र कारण सरकार की नीति है.
लोगों को अपने घर बनाने में पसीने छूट रहे हैं. सामान के कीमत में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है. किसी प्रकार से कीमत पर नियंत्रण नहीं पाया जा रहा. गृह निर्माण सामग्री विक्रेता सिरे से कीमत को नियंत्रित होने की बात को खारिज कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि रोजाना बढ़ रहे कीमत का एक मात्र कारण सरकार की नीति है.
आलम यह है कि पिछले दस दिन के भीतर गृह निर्माण के सामान में पचास फीसदी तक बढ़ोतरी हो गयी है. जिस वजह से लोगों को घर बनाने में काफी परेशानी बढ़ गया है. इसका असर सीधे तौर पर विकास योजनाओं पर भी पड़ रहा है.पिछले दस दिन में लोहा,गिट्टी व बालू के बढ़ोतरी हो जाने की बजह से जहां इस कारोबार से जुड़े लोगों के व्यवसाय पर असर पर रह है. वहीं घर निर्माण के काम भी प्रभावित हो गया है.
बिल्डिंग मेटेरियल के काम करने वाले राजू अंसारी ने बताया कि जिस व्यापारी से एक माह पूर्व एडवांस में राशि ले लिया था, उसको अब समान की आपूर्ति करने में हमको परेशानी हो रही है. जिसका मुख्य कारण बालू व लोहा के दाम में अचानक बढ़ोतरी होना है.
Also Read: नये साल के पहले ही भीमबांध में उमड़ी सैलानियों की भीड़, प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ठंड में गर्म जल के कुंड का आप भी उठाएं आनंद…
बिल्डिंग मेटेरियल के कारोबारी दिलीप सिंह व राजू अंसारी ने बताया कि 20 दिसंबर तक जिस बालू की कीमत 65 रुपये प्रति सीएफटी बिकता था, वहीं बालू अभी नब्बे रुपये का बिक रहा है. जबकि जहानाबाद के बालू 55 रुपये सीएफटी बिकता था. वह 75 रुपये प्रति सीएफटी बिक रहा है. इसी प्रकार जमुई बालू 55 रुपये के बदले 65 रुपये प्रति सीएफटी बिक रहा है.
न सिर्फ बालू के कीमत में बढ़ोतरी हुई है, लोहा के कीमत में भी प्रति क्विंटल हजार रुपये तक का इजाफा देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले तक लोहा पहले 4500 का प्रति क्विंटल बिकता था. वह अभी 5500 प्रति क्विंटल बिक रहा है.
बिल्डिंग कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि खनन विभाग व परिवहन विभाग के द्वारा लगाये गये नये नियम के कारण यह परेशानी सामने आयी है. जिस प्रकार से चालान काटा जा रहा है, आने वाले दिनों में चौदह पहिया माल वाहक वाहन सहित अन्य माल वाहक वाहन मालिकों द्वारा आंदोलन किया जायेगा. विक्रेताओं ने बताया कि बालू गिट्टी व लोहा की लोड जो पहले आता था उस पर अब रोक लग गया है. अब नये नियम के तहत सभी बिल्डिंग मेटेरियल अंडर लोड ही आ रहा है. ऊपर से टोल टैक्स और खनन करने वाले लेबर की चार्ज में बढ़ोतरी कर दिया गया है. जिस वजह से दाम में इतना ज्यादा बढ़ोतरी हो गया है. ईंट के दाम में तो वैसे कुछ ज्यादा बढ़ोतरी नही हुआ है लेकिन इसकी बिक्री पर भी प्रभाव पड़ा है.
ईंट व्यवसायी कैलाश राजपाल ने बताया कि अभी एक नंबर ईंट का कीमत 10 हजार रुपये प्रति हजार हो गया है. पिछले साल 9500 रुपये हजार बिकता था. श्री राजपाल ने बताया कि बिल्डिंग मेटेरियल के सामान में हुआ इजाफा के बजह से ईंट की बिक्री पर भी प्रभाव पड़ा है. भवन निर्माण में लगे राजीव झा ने बताया कि सामान की कीमत में अचानक हुआ बढ़ोतरी के बजह से अभी काम को रोक दिया गया है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










