बरेली में मायावती की जनसभा में हर विधानसभा से 40-40 कार्यकर्ताओं को बुलावा, कोआर्डिनेटर ने डाला डेरा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Feb 2022 9:48 PM

विज्ञापन

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बरेली-भुता रोड स्टेट स्थित राधा माधव स्कूल के सामने मैदान पर सोमवार को जनसभा करेंगी. इसमें हर विधानसभा से 40 40 कार्यकर्ताओं को बुलावा दिया गया है.

विज्ञापन

Bareilly News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बरेली-भुता रोड स्टेट स्थित राधा माधव स्कूल के सामने मैदान पर सात फरवरी यानी सोमवार को जनसभा करेंगी. बसपा प्रमुख की मंडल स्तरीय जनसभा में हर विधानसभा से 40 40 कार्यकर्ताओं को बुलावा दिया गया है. इनको जनसभा स्थल में इंट्री के लिए पास जारी कर दिए गए हैं.

जनसभा में 25 विधानसभा के प्रत्याशी, प्रमुख पदाधिकारियों समेत 1000 कार्यकर्ता शामिल होंगे. रविवार को बरेली-मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी एवं सांसद गिरीश चंद्र जाटव, कोऑर्डिनेटर शमशुद्दीन राईन ने जनसभा स्थल का जायजा लिया. इसके साथ ही इंट्री गेट पर कार्यकर्ताओं के आने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गये. जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने बताया कि बसपा प्रमुख मायावती दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पहुचेंगी.

Also Read: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र ने संगीत के माध्यम से लता मंगेशकर के दी श्रद्धांजलि, कही ये बात
जनसभा स्थल पर दो मंच

बसपा प्रमुख मायावती की जनसभा स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं. मुख्य मंच पर मायावती और प्रमुख कोआर्डिनेटर रहेंगे. इसके साथ ही छोटे मंच पर मंडल की सभी 25 विधानसभा के प्रत्याशी और संगठन के पदाधिकारी बैठेंगे.

Also Read: बरेली की आंवला विधानसभा से सपा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव निष्कासित, यह है कारण

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola