धनबाद : ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक के दोनों पैर, 10 को थी शादी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2024 4:12 AM
दुर्घटना के बाद पप्पू ने खुद ट्रक मालिक को फोन किया और घटना की जानकारी दी. घटनास्थल के बारे में भी बताया. खबर मिलते ही ट्रक मालिक पहुंचे. मौके पर रेल पुलिस भी पहुंची और घायल को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया.
धनबाद : ट्रेन की चपेट में आने से पांडरपाला के पप्पू आलम युवक की दोनों पांव कट गये. गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे रांगाटांड़ गया पुल के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. 10 फरवरी को पप्पू और उसकी बहन दोनों की शादी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि हिट एंड रन कानून को लेकर हुई हड़ताल के दौरान पप्पू ने ट्रक बरवाअड्डा में मालिक के घर के पास खड़ा कर दिया था. गुरुवार को वह काम पर लौट रहा था कि तभी जल्दबाजी में ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन आ गया.
दुर्घटना के बाद पप्पू ने खुद ट्रक मालिक को फोन किया और घटना की जानकारी दी. घटनास्थल के बारे में भी बताया. खबर मिलते ही ट्रक मालिक पहुंचे. मौके पर रेल पुलिस भी पहुंची और घायल को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया.
Also Read: धनबाद के इस मरीज की कई भागों में फट चुकी थी महाधमनी, रिम्स के डॉक्टरों ने की जटिल सर्जरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










