बॉम्बे HC ने पत्रकार ‘हमला’ मामले में सलमान खान के खिलाफ दर्ज शिकायत को किया खारिज, अब नहीं जाना पड़ेगा कोर्ट

Bombay High Court On Salman khan: बॉम्बे हाईकोर्ट ने साल 2019 में एक पत्रकार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार मामले में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आदेश दिया. एक्टर को अब अंधेरी कोर्ट में पेश नहीं होना पड़ेगा.
Bombay High Court On Salman khan: बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक पत्रकार द्वारा 2019 में दर्ज कराई गई शिकायत को आज खारिज कर दिया. पत्रकार ने अभिनेता और उनके बॉडीगार्ड पर अपने साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. न्यायमूर्ति भारती डांगरे की एकल पीठ ने कहा कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख द्वारा दायर आवेदनों को स्वीकार किया जाता है.
उच्च न्यायालय ने पिछले साल एक निचली अदालत द्वारा सलमान और शेख को जारी किए गए समन भी रद्द कर दिए. मजिस्ट्रेट अदालत ने मार्च 2022 में सलमान और शेख को समन जारी कर उन्हें पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था. गौरतलब है कि पत्रकार अशोक पांडेय ने अप्रैल 2019 में आरोप लगाया था कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें मारा-पीटा.
Bombay High Court ordered to quash the FIR registered against actor Salman Khan, in the case of assault and misbehaviour with a journalist in 2019. Salman Khan will not have to appear in Andheri court.
(File pic) pic.twitter.com/0yWKpVuYS3
— ANI (@ANI) March 30, 2023
उन्होंने अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत में मुकदमा दायर करके दोनों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था. शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट अदालत ने समन जारी किए थे. इसके बाद, सलमान ने पिछले साल अप्रैल में समन को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था. पांच अप्रैल 2022 को अदालत ने सलमान की याचिका पर सुनवाई करते हुए समन पर रोक लगा दी थी. शेख ने भी ऐसी ही एक याचिका दायर की थी, जिसके बाद उसे जारी समन पर भी रोक लगा दी गई थी.
Also Read: अजय देवगन को तलाक देना चाहती थीं काजोल, इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच गया था घर, जानें किस्सा
सलमान खान को आखिरी बार गॉडफादर में देखा गया था, इस फिल्म से उन्होंने तेलुगु शुरुआत की थी. अभिनेता ने राजनीतिक थ्रिलर में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ अभिनय किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया. अब सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में काम कर रहे हैं, जिसे अजित कुमार की वीरम का रीमेक बताया जा रहा है. भाई टाइगर फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे. स्पाई-थ्रिलर का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है. फिल्म दीवाली, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










