Bollywood & TV LIVE Updates : तलाक की घोषणा के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर खान और किरण राव, तसवीरें वायरल
Bollywood & TV LIVE Updates: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर कर बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुआ हैं. मीरा ने ऑनलाइन फोन का कवर मंगाया, लेकिन जब वो आया तो वो बिल्कुल अलग था. वहीं, सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) टीआरपी में नंबर वन पर काबिज है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि जल्द ही इसमें शरद केलकर की इंट्री होने वाली है. अब इसपर एक्टर ने बात की है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates
आमिर खान और किरण राव की तसवीर वायरल
एक्टर आमिर खान और किरण राव ने हाल ही में तलाक लेने का फैसला किया है. अब दोनों को लाल सिंह चड्ढा के सेट पर एकसाथ देखा गया. दरअसल आमिर खान इनदिनों लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं. फोटो में नागा चैतन्य भी नजर आ रहे हैं. उनकी ये तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वो इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. नागा चैतन्य ने ही यह तसवीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.
‘भूत पुलिस’ का नया पोस्टर रिलीज
‘भूत पुलिस’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम नजर आ रहे हैं. अर्जुन कपूर ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
जैकलीन फर्नांडीस का ग्लैमरस फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही है. दरअसल, जैकलीन ने ये फोटोशूट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
हर्षाली मल्होत्रा का डांस वीडियो वायरल
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी के किरदार से फेमस हुई हर्षाली मल्होत्रा ने अपना लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. वीडियो में वो ‘देखो बदतमीज हो गया’ सॉन्ग पर कमाल के एक्सप्रेशंस देते हुए नजर आ रही है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
आर्थिक तंगी से जूझ रही शगुफ्ता अली की माधुरी दीक्षित ने की मदद
अभिनेत्री शगुफ्ता अली इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही है. वा हाल ही में ‘डांस दीवाने 3’ के मंच पर पहुंची, जहां उन्होंने अपनी आपबीती बताई. शगुफ्ता कहती हैं कि ‘पिछले 36 सालों में से 32 साल बहुत बेहतरीन गुजरे. बहुत स्ट्रगल किया, खूब काम किया, फैमिली को भी संभाला, अपने आप को संभाला लेकिन चार साल पहले बहुत सारे ऑडीशंस हुए, बहुत सारी चीजें हुईं लेकिन कुछ वर्कआउट नहीं कर रहा था.‘ जिसके बाद शो की जज माधुरी दीक्षित ‘डांस दीवाने’ की टीम की ओर से उन्हें 5 लाख का चेक देती है.
शुभांगी अत्रे होंगी बिग बॉस 15 का हिस्सा?
पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर है’ में अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे को लेकर कहा जा रहा था कि वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा होने वाली हैं. इसे लेकर एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है. एक इंटरव्यू के दौरान शुभांगी ने कहा, “बिग बॉस के आने वाले सीजन के लिए मुझे अप्रोच किया गया है. मैं खुद सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हूं. इसमें कुछ झूठ नहीं है, लेकिन मैं अपने शो के प्रति जिम्मेदारी को भी समझती हूं. मैं अपने ऑडियंस को नाराज नहीं करूंगी और न करना चाहती हूं. मैं शो क्विट नहीं करूंगी और इस तरह घर के अंदर कैद होने के लिए राजी नहीं हो जाऊंगी.”
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए