Live Updates

Bollywood & TV Updates : मिलिंद सोमन इस बात से निराश,आदिपुरुष में सिद्धार्थ शुक्ला की इंट्री!

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो चुके हैं. लेकिन अब भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त है. हाल ही सुजैन ने अपनी लेटेस्ट तसवीर शेयर की, जिसपर एक्टर ने जबरदस्त कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना कपूर से लेकर तैमूर तक की कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं. ये वीडियो पर फैंस अपना जमकर रिएक्शन दे रहे है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ ने किया शानदार डांस

सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में ‘मुन्नी’ का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) इन दिनों अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर हर्षाली की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वहीं हर्षाली का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. वे सुनिधि चौहान के गाने ‘सजना वे सजना’ पर गजब का डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

मिलिंद सोमन को इस वजह से डॉक्टर्स ने अस्पताल से भेजा वापस

मिलिंद सोमन अब कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. हाल ही में वो मुंबई के एक अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करने पहुंचे थे लेकिन लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर साझा करते हुए लिखा, कोरोना से संक्रमित होने के कारण डॉक्टरों ने उनका प्लाज्मा लेने से मना कर दिया. उन्होंने बताया कि, उनके पास मेरे पास पूरी ऐंटीबॉडीज नहीं थीं. उन्होंने लिखा, ऐंटीबॉडीज कम होने का आसान सा मतलब है कि मुझे बहुत हल्के लक्षण थे और मैं एक और संक्रमण से लड़ सकता हूं, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति की मदद नहीं कर सकता, थोड़ा निराश हूं.’

भूमि पेडनेकर की प्यारी सी फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी बेहद खूबसूरत तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. भूमि ने इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा, चीजें मुश्किल होती जा रही हैं, लेकिन ये भी बीत जाएगा. इसे एक अर्सा हो गया है, तो ऐसे में कुछ #MondayMotivation.

निक जोनस हुए घायल

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज की बेटी का वीडियो वायरल

टीवी एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों अपनी बेटी को लेकर खाली सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं. लेकिन फिर वे दोनों अपनी बेटी को छोड़कर उल्टी दिशाओं में भागने लगते हैं. बेटी कुछ पल के लिए रुकती है, फिर वो जय के पीछे-पीछे हंसते हुए भागने लगती है.

Andrea Meza ने जीता Miss Universe 2020 का खिताब

मेक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने साल 2020 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है. वहीं, थर्ड रनरअप मिस इंडिया एडलाइन कैस्टेलिनो और सेकेंड रनरअप मिस पेरू जेनिक मैकेटा रहीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola