UP Nagar Nikay Chunav: आगरा में बागी कार्यकर्ताओं को बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित
आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है. और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर चार पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.
आगरा . भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है. और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर चार पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. जिसकी वजह से आगरा में भाजपा के साथ बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट न मिलने से आक्रोशित थे. जिससे वे सभी बागी हो गए. भाजपा कार्यकर्ता के सामने या तो खुद चुनाव लड़ने के लिए खड़े हो गए या अपने परिजनों को खड़ा कर दिया. ऐसे में भाजपा का गणित कई सीटों पर बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर आगरा के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने अविनाश कांत गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, अनिल गर्ग निर्वतमान चेयरमैन खेरागढ़, कुलदीप गर्ग निर्वतमान चेयरमैन जगनेर व योगेंद्र लोधी मंडल महामंत्री फतेहपुर सीकरी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक आगरा में चार बागियों पर कार्रवाई के बाद अब नगर निगम चुनाव में बागी हुए कार्यकर्ताओं पर भी गाज गिर सकती है. महानगर अध्यक्ष की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को सूची भेजी गई है, जिस पर जल्द कार्रवाई हो सकती है. इसमें बताया गया है कि बागी कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा का कार्यकर्ता बता कर वोट मांग रहे हैं. और कह रहे हैं कि जीतने के बाद फिर से भाजपा में आ जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए