ePaper

WB News : विधानसभा सत्र से भाजपा विधायकों ने किया वाकआउट, चोर- चोर के स्लोगन से गूंजा सदन

Updated at : 04 Dec 2023 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : विधानसभा सत्र से भाजपा विधायकों ने किया वाकआउट, चोर- चोर के स्लोगन से गूंजा सदन

भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र से वाकआउट कर दिया है. आज शुभेंदु अधिकारी के सस्पेंड किये जाने के प्रतिवाद में भाजपा की ओर से प्रतिवाद रैली निकाली जाएगी. गौरतलब है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र अबतक हंगामेदार ही रहा है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा (Assembly) में सत्तापक्ष और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच ठन गयी है. आज फिर भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र से वाकआउट कर दिया है. गौरतलब है कि भाजपा विधायकों ने पहले ही एक रणनीति बनायी थी. इसके अनुसार, सीएम ममता बनर्जी के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करने के सोमवार को मुख्यमंत्री के सदन कक्ष में प्रवेश करते ही भाजपा के विधायक बाहर निकल जायेंगे. यह जानकारी विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दी थी. उन्होंने बताया कि भाजपा के विधायक मुख्यमंत्री का ”बहिष्कार”करेंगे और उसी रणनीति के तहत आज भाजपा विधायकों के सदन से वाकआउट कर दिया है. इसके साथ ही विधानसभा सत्र में एक बार फिर चोर-चोर के स्लोगन से विधानसभा सदन गूंज उठा .


शुभेंदु अधिकारी के सस्पेंड किये जाने के प्रतिवाद में भाजपा की प्रतिवाद रैली

भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र से वाकआउट कर दिया है. आज शुभेंदु अधिकारी के सस्पेंड किये जाने के प्रतिवाद में भाजपा की ओर से प्रतिवाद रैली निकाली जाएगी. गौरतलब है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र अबतक हंगामेदार ही रहा है. सत्तापक्ष व विपक्ष के सदस्य पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे थे. इस दौरान किसी ने थाली बजायी, तो किसी ने बांसुरी. इस बीच, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री का बहिष्कार करने की धमकी दी थी.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola