बिहार के बरौनी रिफाइनरी में ‘ब्लास्ट’, 17 कर्मी जख्मी, मौत की अफवाह के बाद मचा हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार के बरौनी रिफाइनरी (Barauni Refinery) में गुरुवार को हुए हादसे में 17 कर्मी जख्मी हो गए हैं. जख्मी 17 लोगों में पांच रिफाइनरी कर्मी हैं. जबकि 12 ठेके के मजदूर हैं.
विज्ञापन
बेगूसराय. बरौनी रिफाइनरी (Barauni Refinery) में गुरुवार को हुए हादसे में 17 कर्मी जख्मी हो गए हैं. जख्मी 17 लोगों में पांच रिफाइनरी कर्मी हैं. जबकि 12 ठेके के मजदूर हैं. जख्मी होने की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर मजदूरों की मौत की अफवाह उड़ा दी गई, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में मजदूरों के परिजन रिफाइनरी गेट पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
हालांकि मौके पर रिफाइनरी प्रबंधन सहित सदर डीएसपी एवं एसडीओ ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और लोगों से हंगामा न करने की अपील की. लेकिन, अभी भी मजदूरों के परिजन रिफाइनरी गेट पर जमे हुए हैं.
(खबरें अपडेट हो रही है)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन