ePaper

विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए भूटान ने कम किया टूरिज्म टैक्स, यहां देखिए घूमने के लिए बेस्ट जगह

Updated at : 08 Sep 2023 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए भूटान ने कम किया टूरिज्म टैक्स, यहां देखिए घूमने के लिए बेस्ट जगह

Bhutan Tourist Fee 2023: भूटान में सबसे अधिक भारतीय घूमने आते हैं. इन सब के बीच भूटान ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन पर्यटक शुल्क आधा कर दिया है. चलिए विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Bhutan Tourist Fee 2023: भूटान चीन (तिब्बत) और भारत के बीच स्थित है. इससे दुनिया का सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाने वाला देश माना जाता है. यहां ऊंचे पर्वत और हरियाली है. भूटान में सबसे अधिक भारतीय घूमने आते हैं. इन सब के बीच भूटान ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन पर्यटक शुल्क आधा कर दिया है. चलिए विस्तार से जानते हैं.

undefined

भूटान में पर्यटक शुल्क क्या है

दरअसल भूटान अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में फेमस है. यह एक ऐसा देश है जहां पर घूमने के लिए भारतीयों को वीजा या पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है. भारतीयों को केवल एक वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना होता है. इन सब के बीच अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भूटान ने अपने दैनिक पर्यटक शुल्क $200 (INR 16,509) को घटाकर $100 (INR 8254) करने का निर्णय लिया है. यह फैसला पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है.

undefined

सितंबर 2022 में, COVID-19 प्रतिबंधों की समाप्ति के तुरंत बाद भूटान ने अपने “सतत विकास शुल्क” को $65 से बढ़ाकर $200 प्रति रात करने का निर्णय लिया. देश ने इस पैसे को यह कहकर उचित ठहराया कि इसका उपयोग आगंतुकों द्वारा उत्पन्न कार्बन की भरपाई के लिए किया जाएगा. लेकिन नए शुरू किए गए पर्यटक शुल्क ने देश में पर्यटकों की संख्या को सीमित कर दिया. लेकिन अब एक बार फिर भूटान उम्मीद कर रहा है कि कीमत में कमी से आगमन की संख्या में वृद्धि होगी.

undefined

भूटान में घूमने लायक जगहें

 अगर आप भूटान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर सैर करने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं. उन्हीं जगहों में से एक है थिम्पू. थिम्पू भूटान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है. थिम्पू अपने शानदार दृश्यों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है.

undefined

ट्रॉन्गसा भूटान का एक पहाड़ी शहर है. यह देश का एक खूबसूरत शहर है. अगर आप भूटान घूमने आ रहे हैं तो ट्रॉन्गसा घूमने जा सकते हैं. यह जगह सैर करने के लिए बहुत ही बेस्ट है.

undefined

त्रासीगंग

वैसे भूटान में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं. यहां पर बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. उन्हीं जगहों में एक त्रासीगंग है. यह भूटान का एक जिला है. जो पहाड़ों की बीच बसा हुआ है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola