भुवनेश्वर : बदमाशों ने व्यक्ति को पीटा, पत्नी से सामूहिक बलात्कार किया

ढेंकनाल जिले में बदमाशों ने एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई की और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना 21 अक्टूबर की शाम जिले के बरुना इलाके के पास हुई.
-
ढेंकानाल जिले के भुवन में हुई घटना, दो हिरासत में
भुवनेश्वर. ढेंकनाल जिले में बदमाशों ने एक शख्स की कथित तौर पर पिटाई की और उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना 21 अक्टूबर की शाम जिले के बरुना इलाके के पास हुई. अधिकारी ने कहा कि दंपति जाजपुर जिले का रहने वाला है और महिला अपनी पढ़ाई के लिए भुवन में रहती है. पुलिस के मुताबिक, दंपति शनिवार शाम को मोटरसाइकिल से भुवन से अपने घर जा रहा था. बरुना इलाके में एक नहर के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और व्यक्ति की पिटाई की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. उन्होंने कहा कि वे उसकी पत्नी को पास के वन क्षेत्र में ले गये और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.
पीड़िता ने भुवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ज्ञान रंजन महापात्रा ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. उनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किये गये वाहनों की भी पहचान कर ली गयी है.
Also Read: भुवनेश्वर में 5900 करोड़ से चलेगी मेट्रो रेल, विशेष विकास परिषदों को मिले अतिरिक्त 175.5 करोड़ रुपए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




