ePaper

पूनम दुबे और गोलू राज का रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग 'जरूरत' रिलीज, सिंगर ने किया ये खुलासा

Updated at : 08 Apr 2022 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
पूनम दुबे और गोलू राज का रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग 'जरूरत' रिलीज, सिंगर ने किया ये खुलासा

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की सिजलिंग दिवा पूनम दुबे और लोकप्रिय सिंगर गोलू राज का गाना 'जरूरत' रिलीज हो गया. गाना बेहद रोमांटिक है और एंटरटेनिंग है.

विज्ञापन

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की सिजलिंग दिवा पूनम दुबे और लोकप्रिय सिंगर गोलू राज का गाना ‘जरूरत’ रिलीज हो गया. गाना बेहद रोमांटिक है और एंटरटेनिंग है. इस गाने को गोलू राज ने अमृता दीक्षित के साथ गाया है, जबकि म्यूजिक वीडियो में पूनम दुबे का जलवा खूब देखने को मिला है. इस गाने में लिरिक्स और म्यूजिक रौशन सिंह विश्वास का है.

इस मौके पर गोलू राज ने कहा कि भोजपुरी प्यारी भाषा है और हम कुछ अलग करना चाहते थे. इसी सोच के साथ हम ये गाना लेकर आये हैं. यह गाना बेहद खूबसूरत है, इसलिए आप जरूर सुनें. उन्होंने कहा कि आज हमारा एक चैनल भी रिलीज हुआ है, जी आर एंटरटेनमेंट के नाम से. आप उसे भी सब्सक्राइब कर लें. इस चैनल पर उन सभी कलाकारों को भी मौका मिलेगा, जिनको कोई मंच नहीं मिल पाता. वहीं, पूनम दुबे ने कहा कि यह गाना आपको अलग फील देगा. बात भोजपुरी की नही, एक कला की है. मेरे लिए भाषा मायने नहीं रखता है. उन्होंने कहा कि जरूरत को आपके प्यार और आशीर्वाद की है.

वहीं गाने के रिलीज कार्यक्रम के दौरान ही गोलू राज का ऑफिसियल यूट्यूब चैनल GR एंटरटेनमेंट भी लांच किया गया. साथ ही इस चैनल से पहला गाना काला सूट वाली भी रिलीज हुआ. इस मौके पर पटना में पहली बार देश भर से आए इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भी शामिल हुए, जिसमें बिहार की इंस्टाग्राम सनसनी संचिता बसु, शिल्पी राघवानी आदि शामिल हैं.

Also Read: रश्मि देसाई ने ग्रीन शिमर ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल

कार्यक्रम के संयोजक रत्नेश ने बताया कि इस होली गोलू राज और पूनम दुबे ने गाना ‘तेरे रंग की दीवानी’ चैलेंज दिया था, जिसके टॉप 10 विनर साहिल झा, असलिमोना, स्वैगी सिंह राजपूत, कोमल सिंह, खुशबू सिंह गाजीपुरी, पारुल, आनंद पांडेय, सारू, अनुज और आरती सिंह को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से म्यूजिक वाइड के नीरज सिंह, ज्योतिका पासवान, सिंगर अमृता दीक्षित, एक्टर रवि पंडित, प्रियांशु मून, हिमांशी, सारू, राज गुरु, दीपक सिंह, आनंद मोहन और मुन्ना दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola