Bhediya BO Collection Day 2: वरुण धवन-कृति सेनन को मिला वीकेंड का फायदा, 'भेड़िया' का इतना बढ़ा कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Nov 2022 12:30 PM

विज्ञापन

Bhediya Box Office Collection Day 2: कॉमेडी-हॉरर मूवी 'भेड़िया' रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन उतना अच्छा कलेक्शन नहीं किया. हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन है.

विज्ञापन

Bhediya Box Office Collection Day 2: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की ‘भेड़िया’ (Bhediya Box Office Collection Day 1) ने पहले दिन 7 करोड़ के आस-पास का बिजनेस किया. फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह तो दिखा था, लेकिन ये एक्साइमेंट टिकट खिड़की पर देखने को नहीं मिल रहा. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, जो पहले दिन से थोड़ा ज्यादा है.

‘भेड़िया’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

कॉमेडी-हॉरर मूवी ‘भेड़िया’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 से है. फिल्म पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था, लेकिन अभी भी दर्शकों की पहली पसन्द बना हुआ है. हालांकि ‘भेड़िया’ का दूसरे दिन का कलेक्शन 35 प्रतिशत ज्यादा है. मूवी ने 9.75 करोड़ का बिजनेस किया. अबतक इसने दो दिन में 17 करोड़ कमा लिए है. फिल्म को रेस में बने रहने के लिए बॉक्स ऑफिस पर मेहनत करनी पड़ेगी.

अजय देवगन की मूवी दृश्यम 2

अजय देवगन की मूवी दृश्यम 2 का टिकट खिड़की पर दबदबा दूसरे हफ्ते भी रहा. पहले हफ्ते में फिल्म ने 103 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि दूसरे शुक्रवार को मूवी ने 7.75 करोड़ की कमाई की और दूसरे शनिवार को 14 करोड़ का कलेक्शन हुआ. अबतक फिल्म ने 125.25 की तगड़ी कमाई कर ली है. बता दें कि दृश्यम 2 साल 2015 की हिट फिल्म दृश्यम का सीक्वल है, जिसमें अजय, तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना भी हैं.

Also Read: Bhediya Movie Review: कहानी कमजोर लेकिन मनोरंजन है भरपूर, जानिए वरुण धवन- कृति सेनन की मूवी के बारे में

भेड़िया के स्टारकास्ट की फीस

मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो भेड़िया करीब 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. अब देखना है कि फिल्म आने वाले दिनों में क्या कमाल दिखा पाती है. वहीं, इस मूवी में काम करने के लिए एक्टर ने 7 करोड़ रुपये चार्ज किए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन को 4 करोड़ रुपये दिए गए. दीपक डोबरियाल ने फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये लिए है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola