StripedFly Malware: 10 लाख से ज्यादा लोगों के फोन से पर्सनल डेटा चुरा चुका है मालवेयर, ऐसे बच सकते हैं आप

Updated:
विज्ञापन

What Is StripedFly Malware ? साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई ने मालवेयर ‘स्ट्राइप्डफ्लाई’ के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि इसने पिछले छह साल में दुनियाभर में दस लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है.

विज्ञापन
undefined

What Is StripedFly Malware ? साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्काई ने मालवेयर ‘स्ट्राइप्डफ्लाई’ के प्रति सचेत करते हुए कहा है कि इसने पिछले छह साल में दुनियाभर में दस लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है.

विज्ञापन
undefined

रूस की इकाई ने थाइलैंड के फुके में एक रिपोर्ट जारी कर कहा कि शुरुआत में स्ट्राइप्डफ्लाई एक क्रिप्टोकरेंसी माइनर के रूप में काम कर रहा था, अब यह एक जटिल मालवेयर बन गया है, जो कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है.

undefined

रिपोर्ट में कहा गया है, कैस्परस्काई के विशेषज्ञों ने पहले से अज्ञात, अत्यधिक परिष्कृत स्ट्राइप्डफ्लाई मालवेयर का पता लगाया है. 2017 से इस वैश्विक पहुंच वाले मालवेयर ने 10 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है.

undefined

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मालवेयर हर दो घंटे में जानकारी चुराता है. यह साइट और वाई-फाई लॉगइन ब्योरे जैसे संवेदनशील आंकड़ों के साथ-साथ नाम, पता, फोन नंबर, कंपनी और नौकरी के बारे में व्यक्तिगत डेटा की चोरी करता है. इसके अलावा यह मालवेयर प्रभावित व्यक्ति के डिवाइस का स्क्रीन शॉट ले लेता है, और संबंधित व्यक्ति को इसका पता नहीं चलता है.

undefined

कैस्परस्काई के शोधकर्ताओं ने स्ट्राइप्डफ्लाई मालवेयर के हमले से बचने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं. उन्होंने कहा, इसके हमले से बचने के लिए आपको अपनी ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लिकेशन और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करना चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola