ePaper

Durga Puja In Mumbai: मुंबई के ये हैं बेस्ट दुर्गा पंडाल, घूमना न भूलें, तस्वीरें देख खुद को नहीं रोक पाएंगे

Updated at : 20 Oct 2023 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja In Mumbai: मुंबई के ये हैं बेस्ट दुर्गा पंडाल, घूमना न भूलें, तस्वीरें देख खुद को नहीं रोक पाएंगे

Durga Puja In Mumbai: भारत में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है. सभी जगहों पर बड़े-बड़े दुर्गा पंडाल लगाए जा रहे हैं. अगर आप मुंबई में हैं तो इस बार दशहरा में दुर्गा पंडाल घूमना बिल्कुल भी न भूलें. चलिए देखते हैं मायानगरी के दुर्गा पंडालों को.

विज्ञापन
undefined

Durga Puja In Mumbai: भारत के सभी राज्यों में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है. सभी जगहों पर बड़े-बड़े दुर्गा पंडाल लगाए जा रहे हैं. अगर आप मुंबई में हैं तो इस बार दशहरा में दुर्गा पंडाल घूमना बिल्कुल भी न भूलें क्योंकि मुंबई में आज से यानी 20 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मां दुर्गा जी का स्वागत किया जाएगा. चलिए देखते हैं मायानगरी के दुर्गा पंडालों को.

undefined

मुंबई शिवाजी पार्क

मायानगरी यानी मुंबई के शिवाजी पार्क में स्थित बंगाल क्लब में हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पंडाल तैयार है. यहां पर करीब 1922 से ही दुर्गा पंडाल लगते आ रहे हैं. लगभग 2.5 एकड़ में फैला यह पार्क देखने लायक है. इस साल दुर्गा पंडाल में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगे हैं. जहां लोग स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा सकते हैं.

undefined

बम्बई दुर्गाबाड़ी समिति

दक्षिण बॉम्बे में स्थि बॉम्बे दुर्गा बाड़ी समिति में हर साल दुर्गा पंडाल लगते हैं. यहां पर 1930 में दुर्गा पंडाल लगते आ रहे हैं. अपने 94वें वर्ष में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस पंडाल में आने वाले भक्त, मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. अगर आप मुंबई में हैं तो यहां जरूर घूमने जाएं.

undefined

जुहू में दुर्गा पंडाल

हर साल की तरह इस साल भी नॉर्थ बॉम्बे में स्थि सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति द्वारा नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यह मुंबई के सबसे पुराने पूजा समारोहों में से एक है. यहां पर 1948 में पद्दमश्री शशधर मुखर्जी ने दुर्गा पंडाल शुरू किया था. अब ‘मुखर्जी दुर्गा पूजा’ के नाम से यह प्रसिद्ध है. बॉम्बे सर्बोजनिन उत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होती हैं. यह मुंबई का सबसे खूबसूरत दुर्गा पंडालों में से एक है.

undefined

मुंबई में दुर्गा पूजा 2023 कब है

आपको बताते चलें कि मुंबई में आज यानी 20 अक्टूबर (शुक्रवार)- महा षष्ठी से 21 अक्टूबर (शनिवार) – महा सप्तमी, 22 अक्टूबर (रविवार) – महा अष्टमी, 23 अक्टूबर (सोमवार) – महानवमी और 24 अक्टूबर (मंगलवार)- विजय दशमी तक है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola