ePaper

Bengal Chunav 2021 : 'बंगाल की बेटी नहीं रोहिंग्या की खाला और घुसपैठियों की फूफी है'- Suvendu Adhikari का ममता बनर्जी पर हमला

Updated at : 01 Mar 2021 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : 'बंगाल की बेटी नहीं रोहिंग्या की खाला और घुसपैठियों की फूफी है'- Suvendu Adhikari का ममता बनर्जी पर हमला

suvendu adhikari attack mamata banerjee, bengal chunav 2021 : डानकुनी में बीजेपी रथ को हरी झंडी दिखाते हुए शुभेंदु अधिकारी (suvendu adhikari) ने तृणमूल सरकार पर हमला बोला. शुवेंदु ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फैल रही. इसी के साथ उन्होंने राज्य की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया. शुभेंदु ने कहा कि राज्य पुलिस विपक्षी नेताओं की फोन टेप कर रही है और किसी एक व्यक्ति को पहुंचा रही है.

विज्ञापन

bengal news in hindi : बंगाल चुनाव की घोषणा के बाद अब बयानबाजी तेज हो गयी है. बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर बंगाल की बेटी को लेकर इशारों ही इशारों में हमला बोला है. शुभेंदु ने कहा कि कुछ लोग खुद को बंगाल की बेटी कह रही हैंं. मैं आपसे कह रहा हूँ, ये लोग बंगाल की बेटी नहीं, रोहिंग्या की खाला और बांग्लादेशी घुसपैठियों की फूफी है.

एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार डानकुनी में बीजेपी रथ को हरी झंडी दिखाते हुए शुभेंदु अधिकारी (suvendu adhikari) ने तृणमूल सरकार पर हमला बोला. शुवेंदु ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फैल रही. इसी के साथ उन्होंने राज्य की पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया. शुभेंदु ने कहा कि राज्य पुलिस विपक्षी नेताओं की फोन टेप कर रही है और किसी एक व्यक्ति को पहुंचा रही है.

टीएमसी ने किया पलटवार– वहीं शुभेंदु के इस आरोप पर टीएमसी ने पलटवार किया है. टीएमसी नेता और मंत्री फिरहाद हकिम ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी खुदरा पब्लिसिटी पाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. हकिम ने आगे कहा कि फोन टेप की सबूत अगर उनके पास है तो वे इसको सामनें रखें और कानूनी रास्ता अपनाएं.

टीएमसी ने चलाया है बंगाल की बेटी का अभियान– बता दें कि चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (trinmool congress) ने राज्य में बंगाल की बेटी का अभियान चलाया है. तृणमूल नेता अपने चुनावी अभियान में बाहरी बनाम बंगाल की बेटी का जिक्र करते हैं. वहीं पार्टी के नेता इसपर पोस्टर निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं. बताया जा रहा है कि टीएमसी की रणनीति पूरे चुनाव में बंगाल की बेटी बनाम बाहरी करने की है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : बंगाल में लड़ी जाएगी लोकतंत्र की बड़ी लड़ाई, अगर मैं सच नहीं साबित हुआ तो ट्विटर छोड़ दूंगा- चुनाव की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola