ePaper

Bengal News: सोशल मीडिया पर कुछ युवाओं ने अपलोड किया BJP नेता को जान से मारने का धमकी भरा वीडियो, शिकायत दर्ज

Updated at : 05 Apr 2021 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal News: सोशल मीडिया पर कुछ युवाओं ने अपलोड किया BJP नेता को जान से मारने का धमकी भरा वीडियो, शिकायत दर्ज

Bengal News in Hindi: कुछ युवाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. यह धमकी भरा वीडियो शेख राजू के फेसबुक आइडी पर अपलोड किया गया है. यह घटना मानिकचक विधानसभा क्षेत्र की है. पीड़ित भाजपा नेता मिठू कुमार सरकार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मालदा: तृणमूल कार्यकर्ताओं पर भाजपा मंडल समिति के महासचिव ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. यह घटना माणिकचक विधानसभा क्षेत्र की है. पीड़ित भाजपा नेता मिठू कुमार सरकार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उनका आरोप है कि माणिकचक थाना अंतर्गत नूरपुर निवासी कुछ युवाओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. यह धमकी भरा वीडियो शेख राजू के फेसबुक आइडी पर अपलोड किया गया है. मिठू कुमार ने कहा, ‘मैंने शनिवार रात एक वीडियो देखा जिसमें कुछ तृणमूल कार्यकर्ता मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे थे. मुझ पर किसी भी वक्त हमला हो सकता है.

मैंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.’ वहीं, जिला तृणमूल के नेता दुलाल सरकार ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने प्रचार के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं और तृणमूल को बदनाम कर रहे हैं. इस तरह की गतिविधियों से तृणमूल का कोई लेना-देना नहीं है.

Also Read: Bengal Election News: उत्तर 24 परगना के TMC और ISF कार्यकर्ताओं में मारपीट, इलाके में तनाव

Posted by- Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola