ePaper

कोलकाता पुलिस की EB टीम ने की छापामारी, बिना प्रेस्क्रिप्शन के दवा बेचने और खरीदनेवाले गिरफ्तार

Updated at : 27 Apr 2021 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस की EB टीम ने की छापामारी, बिना प्रेस्क्रिप्शन के दवा बेचने और खरीदनेवाले गिरफ्तार

Bengal News In Hindi: इबी अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि पार्क स्ट्रीट में एक दवा दुकान में कोरोना के इलाज से जुड़ी दवाएं काफी ऊंची कीमत पर बेची जा रही हैं. इस जानकारी के बाद सोमवार देपहर को इबी की टीम ने राज्य के ड्रग कंट्रोलर अधिकारी के साथ सफेद पोशाक में उस दुकान में छापामारी की. इस दौरान दवा दुकान के कर्मचारी को रंगेहाथों काफी महंगी कीमत पर दवा बेचते पकड़ा गया.

विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता पुलिस की इंफोर्समेंट ब्रांच (इबी) की टीम ने कोविड-19 की दवा को महंगी कीमत पर बचने के आरोप में पार्क स्ट्रीट से एक दवा दुकान के कर्मचारी और दवा खरीदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दवा दुकान के कर्मचारी का नाम विश्वजीत दास है, जबकि दवा खरीदार का नाम निधि गोयल है. दोनों को पार्क स्ट्रीट थाने के हवाले कर दिया गया है.

Also Read: ‘गद्दारों को माफी नहीं, सरकार बनने के बाद कार्रवाई पर विचार’- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ममता बनर्जी की घोषणा से सियासी गलियारों में हड़कंप

इबी अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि पार्क स्ट्रीट में एक दवा दुकान में कोरोना के इलाज से जुड़ी दवाएं काफी ऊंची कीमत पर बेची जा रही हैं. इस जानकारी के बाद सोमवार देपहर को इबी की टीम ने राज्य के ड्रग कंट्रोलर अधिकारी के साथ सफेद पोशाक में उस दुकान में छापामारी की. इस दौरान दवा दुकान के कर्मचारी को रंगेहाथों काफी महंगी कीमत पर दवा बेचते पकड़ा गया. हैरानी की बात तो यह थी कि जिस महिला ग्राहक को वह दवा बेच रहा था, उस ग्राहक के पास कोई भी डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन नहीं था.

इसके बाद उस महिला ग्राहक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि इसी तरह से इस दुकान में महंगी कीमत पर कई ग्राहकों को बिना डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन की दवा बेची जा रही थी. पुलिस दुकान के मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. कोलकाता पुलिस के डीसी (इबी) कंकन प्रसाद बारुई ने बताया कि कोरोना की इस कठिन परिस्थिति के बीच मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर एवं दवाओं की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस की तरफ से आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा.

Also Read: आमडांगा में TMC और ISF कार्यकर्ताओं में मारपीट, एक की मौत

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola