Photos : दीपवाली से पहले बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

लेकटाउन थाना के वीआईपी रोड पर डीडी विभाग और लेकटाउन थाने की पुलिस ने मिलकर एक ट्रक को रोका. ट्रक की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 45 कार्टून बॉक्स में भर्ती पॉप क्रैकर (आलू पटाखे) और 65 कार्टून बॉक्स में चॉकलेट बम बरामद हुए. जब्त किये गये अवैध पटाखों का कुल वजन लगभग चार टन बताया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

कोलकाता, मनोरंजन सिंह : विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीडी विभाग और लेकटाउन थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक भर्ती पटाखे जब्त किये है. कुल चार टन अवैध पटाखे जब्त किये गये हैं.

विज्ञापन
undefined

तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों के नाम इब्राहिम खलील उर्फ बबलू (39), दिलदार हुसैन (22) और नुरान मोल्ला है.

undefined

इब्राहिम और दिलदार असम के बारपेटा जिले के रहनेवाले हैं. नुरान बारुईपुर के चंपाहाटी का रहनेवाला है. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर लेकटाउन थाना के वीआईपी रोड पर डीडी विभाग और लेकटाउन थाने की पुलिस ने मिलकर एक ट्रक को रोका.

undefined

ट्रक की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 45 कार्टून बॉक्स में भर्ती पॉप क्रैकर (आलू पटाखे) और 65 कार्टून बॉक्स में चॉकलेट बम बरामद हुए.

undefined

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार तीनों से पूछताछ की जा रही है.

undefined

पुलिस पता लगा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे कहां ले जाये जा रहे थे, अवैध पटाखे कारोबार से लिप्त लोगों का भी पुलिस पता लगा रही है.

undefined

मालूम रहे कि दीपावली व काली पूजा को लेकर महानगर के साथ-साथ आस-पास के जिलों में भी विभिन्न जगहों पर विशेष चेकिंग की जा रही है.

undefined

जब्त किये गये अवैध पटाखों का कुल वजन लगभग चार टन बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola