ePaper

Bengal Election Result 2021 |Alipurduars|: अलीपुरदुआर में क्लीन स्वीप की ओर बीजेपी, सभी पांच सीटों पर आगे

Updated at : 02 May 2021 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election Result 2021 |Alipurduars|: अलीपुरदुआर में क्लीन स्वीप की ओर बीजेपी, सभी पांच सीटों पर आगे

Bengal Election Result 2021 : अलीपुरदुआर (Alipurduars) जिले की पांच विधानसभा सीटों पर चौथे चरण में 10 अप्रैल को वोट डाले गये थे. 2016 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो अलीपुरदुआर जिले की 4 सीटों पर टीएमसी को जीत मिली थी जबकि एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

अलीपुरदुआर में बीजेपी ने कमाल कर दिया है. जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है. जिले की पांच विधानसभा सीटों पर चौथे चरण में 10 अप्रैल को वोट डाले गये थे. 2016 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो अलीपुरदुआर जिले की 4 सीटों पर टीएमसी को जीत मिली थी जबकि एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

  • 2021 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार

  • कुमारग्राम: लिओस कुजूर(टीएमसी), मनोज उरांव(बीजेपी), किशोर मिंज(आरएसपी)

  • कालचीनी: पसांग लामा(टीएमसी), बिसाल लामा(बीजेपी), अभीजीत नारिजनारी(कांग्रेस)

  • अलीपुरदुआर: सौरभ चक्रवर्ती(टीएमसी), सुमन कांजीलाल(बीजेपी), देबप्रसाद राय(कांग्रेस)

  • फलाकाटा: सुभाष राय(टीएमसी), दीपक बर्मन(बीजेपी), खितिश चंद्र राय(सीपीआईएम)

  • मदारीहाट: राजेश लकड़ा(टीएमसी), मनोज तिग्गा( बीजेपी), सुभाष लोहार( आरएसपी)

अलीपुरदुआर जिले की 5 विधानसभा सीट कुमारग्राम (एसटी), कालचीनी (एसटी), अलीपुरदुआर, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) सीटों पर चौथे फेज में 10 अप्रैल को वोटिंग हुई है. ये सभी सीट अलीपुरदुआर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं.

2016 में जीतने वाले उम्मीदवार

  • कुमारग्राम: जेम्स कुजूर(टीएमसी)

  • कालचीनी: विल्सन चंप्रामरी(टीएमसी)

  • अलीपुरदुआर: सौरभ चक्रवर्ती(टीएमसी)

  • फलाकाटा: अनिल अधिकारी(टीएमसी)

  • मदारीहाट: मनोज तिग्गा

Posted By: Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola