ePaper

Bengal Chunav 2021: बांकुड़ा से BJP पर बरसी ममता, कहा- 'जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ूंगी'

Updated at : 22 Mar 2021 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: बांकुड़ा से BJP पर बरसी ममता, कहा- 'जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ूंगी'

west bengal election cm Mamta Banerjee attack on BJP in Bankura : बंगाल विधानसभा चुनाव टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए आन, बान और शान का मुद्दा बन गया है. बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी पर फिर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर तींखें वार करते हुए कहा कि मेरे रहते हुए बीजेपी बंगाल पर कब्जा नहीं कर सकती है. जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैं बंगाल का एक इंच जमीन भी बीजेपी के लिए नहीं छोड़ूंगी.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए आन, बान और शान का मुद्दा बन गया है. बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बीजेपी पर फिर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मेरे रहते हुए बीजेपी बंगाल पर कब्जा नहीं कर सकती है. जब तक मेरी सांस चलेगी, तब तक मैं बंगाल का एक इंच जमीन भी बीजेपी के लिए नहीं छोड़ूंगी.

बता दें कि ममता बनर्जी को इस बात का डर है कि बीजेपी बंगाल में कब्जा कर लेगी. उन्होंने खुद ही इस बात को स्वीकारा है. उन्होंने यहां तक कहा है कि वो घायल होने के बावजूद चुनाव प्रचार कर रही हैं क्योंकि बीजेपी बंगाल पर कब्जा कर लेगी. बंगाल पर केवल बंगाली का अधिकार रहेगा. बाहर से आकर कोई बंगाल पर कब्जा नहीं कर सकता है. अपने चुनाव प्रचार में ममता बनर्जी बार -बार यही दोहरा रही है कि बंगाल की जनता बीजेपी को वोट ना करें.

इस जनसभा से ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता से यह भी कहा 1 अप्रैल को अप्रैल फूल है, और बीजेपी को वोट ना देकर बीजेपी को अप्रैल फूल बना दें. उन्होंने खुद पर हुए हमलों को एक बार फिर जनता के सामने लाया और कहा कि पहले लेफ्ट वाले उन पर हमला करते थे. अब बीजेपी उन पर हमला कर रही है. मगर बंगाल की जनता के लिए वो हमेशा लड़ेंगी और अपनी अंतिम सांस तक बंगाल की रक्षा करेंगी.

Also Read: Bengal Chunav 2021: अधिकारी परिवार पर ममता के भ्रष्टाचार के आरोप पर शुभेंदु का पलटवार, कहा- पहले अपने ‘तोलाबाज भाईपो’ को देखें

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि बीजेपी बाहर से गुंडा लाकर यहां वोट करायेगी. बंगाल की जनता को बीजेपी का मुंहतोड़ जवाब देना होगा. अगर बीजेपी वोट मांगने आये तो उन्हें बंगाल की जनता बाहर का रास्ता दिखा दें.जनसभा से ही उन्होंने बांकुड़ा की जनता से कहा कि आपके लिए मैं आपके घर पर जाकर खाना भी बना सकती हूं. महिलाओं और युवतियों से उन्होंने एक-एक वोट टीएमसी को देने की अपील भी की है.

Posted By: Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola