ePaper

Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव में खेला होबे का नारा देने वाली TMC की जुबां पर क्यों चढ़ा है बाॅलीवुड गाना

Updated at : 08 Apr 2021 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव में खेला होबे का नारा देने वाली TMC की जुबां पर क्यों चढ़ा है बाॅलीवुड गाना

west bengal election 2021 now tmc take the help of bollywood song for attack up cm yogi adityanath : बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने खेला होबे का नारा लगाया है. हर चुनाव में खेला होबे का नारा देने वाली टीएमसी की जुबां से अब बाॅलीवुड गाना सुनने को मिल रहा है. वो गाना टीएमसी ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए लिखा है. दरअसल, टीएमसी ने ट्विटर पर आज एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक फिल्मी गानों की दो लाइनें लिखी हुई हैं. टीएमसी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Bengal Election 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने खेला होबे का नारा लगाया है. हर चुनाव में खेला होबे का नारा देने वाली टीएमसी की जुबां से अब बाॅलीवुड गाना सुनने को मिल रहा है. वो गाना टीएमसी ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए लिखा है. दरअसल, टीएमसी ने ट्विटर पर आज एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक फिल्मी गानों की दो लाइनें लिखी हुई हैं. टीएमसी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

टीएमसी के इस पोस्ट में बंगाल में योगी आदित्यानाथ के चुनाव प्रचार को लेकर निशाना साधा गया है. इस पोस्ट में टीएमसी ने योगी आदित्यनाथ का फोटो शेयर किया है जिसमें वो खाली मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. फोटो शेयर कर टीएमसी ने लिखा है…इस दौरान बंगाल के लिए योगी आदित्यनाथ ये कहेंगे. ‘दिल मेरा तोड़ दिया उसने बुरा क्यों मानू, उसको (बंगाल) हक है वो मुझे प्यार करें या ना करें’.

बता दें ये गाना बाॅलीवुड फिल्म कसूर का है जिमसें आफताब शिवदेसानी और लिसा रे मुख्य भूमिका में थे. इस गाने के जरिए टीएमसी ने योगी आदित्यनाथ की सभा और रैली में भीड़ कम होने पर निशाना साधा है. इसके साथ ही यह भी बताया है कि बीजेपी जीत का जो दावा कर रही है, ऐसा कुछ होने वाला नहीं है.बता दें कि आज हुगली के चांपदानी में रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर निशाना साधा.

Also Read: Bengal Chunav 2021: बेहला में मिथुन की रैली को नहीं मिली इजाजत तो थाना के सामने पहुंचे बीजेपी समर्थक, किया हंगामा

योगी आदित्यनाथ ने कहा था, टीएमसी के गुंडे अभी से सतर्क हो जाये, वरना 2 मई के बाद सभी को ढूंढ -ढूंढ कर जेल में डाला जायेगा. इसके साथ ही योगी ने यह भी कहा, बंगाल में बीजेपी जीत रही है. टीएमसी इस संदेश को अच्छे से समझ लें. राजनीतिक जानकारों की मानें तो योगी के इस बयान जवाब में टीएमसी ने इस पोस्ट को वायरल किया. इस पोस्ट के लास्ट में लिखा गया है हैशटैग बंगाल रिजेक्ट बीजेपी.

मालूम हो कि बंगाल चुनाव में इस बार तरह-तरह के नारे लेकर पार्टियां चुनावी मैदान में उतरी है. टीएमसी ने खेला होबे का नारा दिया है तो बीजेपी ने खेला शेष होबे का नारा दिया था. मगर बाद में बीजेपी ने अपना नारा बदल लिया.वो नारा है चलो पाल्टाई. इस नारे से बीजेपी ने असम में जीत हासिल की थी. वहीं अब टीएमसी बाॅलीवुड गानों पर बीजेपी पर निशाना साध रही हैं.

Also Read: Bengal Election 2021: UP मॉडल पर बंगाल में पुलिसिंग, बेटियों के लिए योगी आदित्यनाथ के एलान समझिए

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola