ePaper

Bengal election 2021 : चुनाव से ठीक पहले बंगाल पुलिस के इन दो अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, जानें

Updated at : 01 Mar 2021 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal election 2021 : चुनाव से ठीक पहले बंगाल पुलिस के इन दो अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, जानें

Bengal election 2021, eci removed bengal dgp and police Commissioner : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आयोग बड़ी कार्रवाई कर सकता है. दरअसल बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग बंगाल पुलिस के डीजीपी और कोलकाता पुलिस के कमिश्नर हटाए जा सकते हैं. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के हटाए जाने के बाद यह चर्चा बंगाल की सियासी गलियारों में तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आयोग बड़ी कार्रवाई के मूड में है. दरअसल बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग बंगाल पुलिस के डीजीपी और कोलकाता पुलिस के कमिश्नर हटा सकती है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के हटाए जाने के बाद यह चर्चा बंगाल की सियासी गलियारों में तेज हो गई है.

सूत्रों के मुताबिक बंगाल में लगातार पॉलिटिकल हिंसा की वजह से चुनाव आयोग बंगाल पुलिस के इन दो अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकती है. वहीं बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से बीजेपी के नेता कोलकाता पुलिस कमिश्नर से मिलना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने इसकी शिकायत आयोग से की है.

ममता का आयोग पर बोला हमला- वहीं आज शाम में तेजस्वी के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनने वाली थी, लेकिन धांधली के कारण नहीं बनीं. ममता ने आगे कहा कि बंगाल में चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए. बीजेपी के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए.

हटाए जा चुके हैं एडीजी लॉ एंड ऑर्डर- बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पर कार्रवाई कर चुकी है, जिसके बाद से अब बंगाल पुलिस के डीजी और कमिश्नर को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : क्रिकेटर अशोक डिंडा और मनोज तिवारी बंगाल की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव? टिकट बंटवारे से पहले सियासी अटकलें तेज

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola