ePaper

VidhanSabha Chunav 2021: नंदीग्राम में अभिषेक बनर्जी ने भरी हुंकार, कहा- गद्दारों को नंदीग्राम की जनता देगी जवाब

Updated at : 24 Mar 2021 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
VidhanSabha Chunav 2021: नंदीग्राम में अभिषेक बनर्जी ने भरी हुंकार, कहा- गद्दारों को नंदीग्राम की जनता देगी जवाब

West Bengal Election 2021| Tmc Mp Abhishek Banerjee in Nandigram : बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव को लेकर बुधवार को सभी पार्टियों ने धुआंधार प्रचार किया. नंदीग्राम हाॅट सीट के साथ पहले चरण में 5 जिलों में चुनाव होने वाला है. नंदीग्राम में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए चुनाव प्रचार में उतरे सांसद और टीएमसी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने नाम लिए बगैर अधिकारी परिवार (शुभेंदु अधिकारी और शिशिर अधिकारी ) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा - नंदीग्राम की जनता गद्दारों को जवाब देगी.

विज्ञापन

Bengal Chunav 2021: बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव को लेकर बुधवार को सभी पार्टियों ने धुआंधार प्रचार किया. नंदीग्राम हाॅट सीट के साथ पहले चरण में 5 जिलों में चुनाव होने वाला है. नंदीग्राम में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए चुनाव प्रचार में उतरे सांसद और टीएमसी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने नाम लिए बगैर अधिकारी परिवार (शुभेंदु अधिकारी और शिशिर अधिकारी ) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा – नंदीग्राम की जनता गद्दारों को जवाब देगी.

बंगाल चुनाव में टीएमसी को जीत दिलाकर नंदीग्राम की जनता गद्दारों को उसकी जगह दिखा देगी. बता दें कि टीएमसी में ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी बीजेपी का झंडा थाम चुके हैं. टीएमसी में ममता बनर्जी का सेनापति बनकर रहने वाले शुभेंदु अधिकारी बीजेपी से नंदीग्राम की सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका सीधा मुकाबला टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से हैं.

Also Read: Bengal Election 2021: बंगाल में पीएम मोदी का एक रूप ऐसा भी,जब मंच पर खुद कार्यकर्ता का छुए पैर

ममता बनर्जी सिर्फ शुभेंदु अधिकारी से मुकाबले के लिए अपनी घर की सीट भवानीपुर को छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहीं हैं. शुभेंदु के बाद उनके पिता शिशिर अधिकारी ने भी लंबे अर्से तक टीएमसी से जुड़े रहने के बाद रविवार को बीजेपी का झंडा थाम लिया. अब टीएमसी के लिए अधिकारी परिवार गद्दार की श्रेणी में है.

अभिषेक बनर्जी ने एक के बाद एक बीजेपी पर तीखें हमले करते हुए कहा जिसने नंदीग्राम की जमीन को दूषित किया है, चुनाव में उसका हिसाब नंदीग्राम की जनता लेगी. उनका कहना है ममता बनर्जी घायल होने के बाद भी जनता के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं. बंगाल में ममता बनर्जी की ही जीत होगी, यह समय की बात रह गयी है.

Also Read: झारखंड के CM हेमंत सोरेन की बंगाल में चुनावी सभा, TMC के लिए मांगा वोट, बोले- ‘BJP नेताओं के घरों में नोट छापने की मशीन’

उन्होंने यह भी कहा ममता बनर्जी जो कहती है, वो करके दिखाती है. बीजेपी सिर्फ झूठे वादे करती हैं. बंगाल की जनता भी जानती है उनका विकास टीएमसी ही कर सकती है. वहीं दूसरी तरफ कांथी की जनसभा में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी ने अभिषेक बनर्जी का नाम लिए बगैर हमला बोला और कहा अम्फान का रुपया भाईपो विंडो में फंसी हुई है.

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola