ePaper

Bengal Election 2021: बीरभूम में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के घर के पास से बाल्टी भरा बम बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Updated at : 12 Apr 2021 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021: बीरभूम में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के घर के पास से बाल्टी भरा बम बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Bengal Election news in Hindi: बीरभूम जिले के मयूरेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मयूरेश्वर थाना अंतर्गत कांडला ग्राम में भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर के पास बाल्टी भर्ती बम मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी.हालांकि इस घटना को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिजीत बागदी का कहना है कि रात के अंधेरे में तृणमूल कांग्रेस कर्मियों द्वारा पार्टी का झंडा लगाने का काम चल रहा था. पुलिस जांच पड़ताल कर सच्चाई को अपने आप बाहर निकाल लेगी.

विज्ञापन

मुकेश तिवारी: बीरभूम जिले के मयूरेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मयूरेश्वर थाना अंतर्गत कांडला ग्राम में भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर के पास बाल्टी भरा बम बरामद हुआ है. घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गयी. बम बरामदगी को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिजीत बागदी का कहना है कि रात के अंधेरे में तृणमूल कांग्रेस कर्मियों द्वारा पार्टी का झंडा लगाने का काम चल रहा था. इसी की आड़ में बम से भरा बाल्टी मेरे घर के पास रख कर कर मुझे फसाने का षड्यंत्र रचा गया है .

बमों के मिलने के बाद से पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके और सीआईडी बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर बमों को डिफ्यूज करने में जुट गए हैं. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला मयूरेश्वर विधानसभा के भाजपा कैंडिडेट श्यामापद मंडल मौके वारदात पर पहु गए है.

मीडिया से बात करते हुए श्यामापद मंडल ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जिस तरह से समूचे बीरभूम जिले में हिंसा की राजनीति पर उतारू हो गई है, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को जिस तरह से फसाने की कोशिश कर रही हम इस तरह की राजनीति का निंदा करते हैं .उन्होंने कहा कि हमारे बूथ अध्यक्ष अभिजीत बागदी के घर के समक्ष बाल्टी भरा बम को रखकर उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है .

Also Read: Bengal Election 2021: उत्तर 24 परगना जिले के TMC और ISF के कार्यकर्ताओं में झड़प, सात घायल

उन्होंने कहा कि हम इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से जांच पड़ताल की मांग कर रहे हैं तथा इस घटना में लिप्त दोषियों को गिरफ्तार करने की भी मांग कर रहे .भाजपा हिंसा की राजनीति नहीं करती है ,लेकिन तृणमूल भाजपा के जिले में बढ़ते जनाधार और अपनी हार को देखते हुए इस तरह की हरकत पर उतारू हो गई है. भाजपा नेताओं , कर्मियों के घरों के आगे पीछे बम को छुपा कर, रख कर फंसाने की कोशिश कर रही है.

घटना के बाद कोई अनहोनी न हो, इस वजह से पुलिस के उच्च अधिकारी वहां पहुंच गए हैं. बमों के मिलने की घटना के बाद गांव के साधारण लोगों में डर फैल गया है.भाजपा के इन आरोपों को लेकर तृणमूल के जिला पार्टी अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने बताया कि भाजपा जिले में अशांति कायम करने से उद्देश्य से ही बमों को छुपा कर रख रही है. बाल्टी भर्ती बम के सामने आने के बाद से वह तृणमूल पर दोषारोपण कर रही है. पुलिस जांच पड़ताल कर सच्चाई को अपने आप बाहर निकाल लेगी.

Also Read: Bengal Election 2021: खड़गपुर में भाजपा समर्थकों को TMC कार्यकर्ताओं ने पीट कर किया जख्मी

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola