ePaper

बंगाल में बोले योगी आदित्यनाथ- भाजपा की सरकार बनाइए, 24 घंटे में गौ-तस्करी और गौ-हत्या बंद हो जायेगी

Updated at : 02 Mar 2021 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में बोले योगी आदित्यनाथ- भाजपा की सरकार बनाइए, 24 घंटे में गौ-तस्करी और गौ-हत्या बंद हो जायेगी

यूपी में भाजपा सरकार बनते ही गौ हत्या करने वाले अपना धंधा बंद कर फरार हो गये थे. बंगाल में भी वैसा ही होगा. बंगाल में सत्ता के संरक्षण में अपराधियों की बर्बरता पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराधी गले में पट्टा डालकर रहम की भीख मांगते घूम रहे हैं, उसी तरह से बंगाल में भी जान की भीख मांगते हुए घूमेंगे.

विज्ञापन

मालदा (जितेंद्र पांडेय) : पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत गजोले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदुत्व के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनाइए, यहां उत्तर प्रदेश की तरह 24 घंटे के भीतर गौ तस्करी और गौ हत्या बंद हो जायेगी.

उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनते ही गौ हत्या करने वाले अपना धंधा बंद कर फरार हो गये थे. बंगाल में भी वैसा ही होगा. बंगाल में सत्ता के संरक्षण में अपराधियों की बर्बरता पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराधी गले में पट्टा डालकर रहम की भीख मांगते घूम रहे हैं, उसी तरह से बंगाल में भी जान की भीख मांगते हुए घूमेंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद के प्रतीक रहे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने खत्म किया. यह बंगाल के लाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि भारत में एक देश एक विधान और एक ही निशान रहे. योगी ने कहा कि एक दौर था, जब बंगाल पूरे देश को रास्ता दिखाता था, लेकिन आज यही बंगाल अपराध, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की भूमि बन गया है.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021: 2 मई को भाजपा सरकार के साथ बंगाल में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की दीपावली मनायें, मालदा में बोले योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की पूजा के लिए यहां कोर्ट जाना पड़ता है. ममता बनर्जी की सरकार ने मुहर्रम के दिन दुर्गा पूजा विसर्जन पर रोक लगा दी. तब हाइकोर्ट ने कहा था कि जब उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा हो सकती है, तो बंगाल में क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि 4 साल से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन आज तक एक भी दंगा नहीं हुआ.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में किसी की हिम्मत नहीं है कि दंगा कर दे. बंगाल में भी जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो किसी पूजा पर रोक नहीं होगी. उन्होंने राज्य प्रशासन के राजनीतिकरण को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में अपराधियों को बचाने का काम पुलिस करती है, लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, ये सारी परंपराएं खत्म हो जायेंगी.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021: तुष्टिकरण के चलते लव जेहाद को नहीं रोक रही बंगाल सरकार, 2 मई के बाद रहम की भीख मांगेंगे TMC के गुंडे, गजोले में बोले योगी आदित्यनाथ
बंगाल का होगा चहुंमुखी विकास, बनेगा सोनार बांग्ला

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद सूबे का चौमुखी विकास होगा. हम सोनार बांग्ला बनायेंगे. उन्होंने राज्य में सत्ता के संरक्षण में लव जेहाद होने का दावा किया. कहा कि छल, छद्म और तुष्टिकरण के लिए लव जेहाद को सरकारी संरक्षण प्राप्त है. कहा कि आज भारत तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन बंगाल पिछड़ता जा रहा है. यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बंगाल अपने पुराने गौरव और संस्कृति को प्राप्त करेगा.

Also Read: कौन हैं टीएमसी के गुंडे? योगी आदित्यनाथ ने पहली चुनावी रैली में किनको दी 2 मई की चेतावनी
मालदा जिला में हैं 12 विधानसभा सीटें

मालदा जिला में योगी आदित्यनाथ का रोड शो और परिवर्तन यात्रा में शामिल होना काफी मायने रखना है. बांग्लादेश से सटे मालदा जिले में विधानसभा की 12 सीटें हैं. यहां 50 फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं. मालदा जिला में भाजपा के सबसे ज्यादा 2 विधायक हैं. इस जिला में तृणमूल का पिछली बार खाता भी नहीं खुला था.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola