ePaper

Bengal Chunav 2021 : बंगाल को बना देंगे चार पाकिस्तान...TMC नेता शेख आलम का विवादित बयान, देखें Video

Updated at : 25 Mar 2021 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : बंगाल को बना देंगे चार पाकिस्तान...TMC नेता शेख आलम का विवादित बयान, देखें Video

Bengal Chunav 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के प्रथम चरण के वोटिंग से 48 घंटे पहले टीएमसी के एक स्थानीय नेता शेख आलम ने विवादित बयान दिया है. शेख आलम ने कहा कि एक जनसभा के दौरान कहा कि हमारी आबादी महज 30 प्रतिशत हैं और वे 70 फीसदी हैं. 70 फीसदी के समर्थन से अगर वे सत्‍ता में आएंगे, उन्‍हें शर्मिंदा होना चाहिए.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के प्रथम चरण के वोटिंग से 48 घंटे पहले टीएमसी के एक स्थानीय नेता शेख आलम ने विवादित बयान दिया है. शेख आलम ने कहा कि एक जनसभा के दौरान कहा कि हमारी आबादी महज 30 प्रतिशत हैं और वे 70 फीसदी हैं. 70 फीसदी के समर्थन से अगर वे सत्‍ता में आएंगे, उन्‍हें शर्मिंदा होना चाहिए.

टीएमसी नेता शेख आलम यहीं नहीं रूकें, उन्होंने आगे कहा कि हमारी मुस्लिम आबादी एक तरफ हो जाए तो हम चार नए पाकिस्‍तान बना सकते हैं. फिर ये 70 फीसदी की आबादी कहां जाएगी. वहीं आलम के इस बयान से टीएमसी ने पल्ला झाड़ लिया है.

बीजेपी ने बोला हमला- इधर, शेख आलम के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता शौमिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी की असली चेहरा अब जनता के सामने आ गई है. लोग टीएमसी के दोहरे राजनीतिक को अच्छे तरीके से जानती है. जनता 2 मई को इनको करारा जवाब देगी.

अमित मालवीय ने किया वीडियो शेयर- वहीं बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष और बंगाल बीजेपी के सहप्रभारी अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट किया है. मालवीय ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बीरभूम के नानूर स्थित बासा पाड़ा में बुधवार को भाषण देते हुए टीएमसी नेता शेख आलम ने कहा कि अगर भारत में 30 प्रतिशत मुस्लिम एक साथ आते हैं तो 4 पाकिस्तान बन सकते हैं… उनकी निष्‍ठा ममता बनर्जी के प्रति स्‍पष्‍ट है… क्या वह उनकी इस बात का समर्थन करती हैं? क्या हम ऐसा बंगाल चाहते हैं?’

Also Read: Bengal Chunav 2021 : हेमंत सोरेन ने संभाली TMC की कमान, चुनाव प्रचार करते हुए कहा- ये मां, माटी व मानुष संग जल जंगल व जमीन की लड़ाई

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
AvinishKumar Mishra

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola