Bengal Chunav 2021: वोट देने पहुंची मिमी चक्रवर्ती के साथ चुनाव अधिकारी को सेल्फी लेना पड़ा महंगा, सस्पेंड
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Apr 2021 8:27 AM
Mimi Chakraborty Latest News: चुनाव आयोग जलपाईगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के पांडापाड़ा जूनियर बेसिक स्कूल के बूथ 17/155 के चुनाव अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल चुनाव अधिकारी का एक फोटो टीएमसी सांसद के साथ तेजी से वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सांसद के वोट डालने के बाद की है.
पश्चिम बंगाल में 45 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो गया है. राज्य के पांचवें चरण में करीब 78.36% मतदान हुआ है. मतदान के दौरान कई इलाकों समय छिटपुट हिंसा की खबरें आई. वहीं जलपाईगुड़ी के एक बूथ पर मिमी चक्रवर्ती के साथ सेल्फी लेने वाले चुनाव अधिकारी को इलेक्शन कमीशन ने सस्पेंड कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग जलपाईगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के पांडापाड़ा जूनियर बेसिक स्कूल के बूथ 17/155 के चुनाव अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल चुनाव अधिकारी का एक फोटो टीएमसी सांसद के साथ तेजी से वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सांसद के वोट डालने के बाद की है.
सेल्फी की रिक्वेस्ट– बताया जा रहा है कि जब सांसद मिमी चक्रवर्ती बूथ पर वोट देने पहुंची तो इस दौरान चुनाव अधिकारी ने उनके साथ सेल्फी लेने की गुहार लगाई. मिमी के साथ उक्त अधिकारी की सेल्फी जल्द ही वायरल होने लगा, जिसपर आयोग ने तुरंत कार्रवाई की.
बताते चलें कि चुनाव के पांचवें चरण में 6 जिलों की 45 सीटों पर वोटिंग को लेकर उत्साह रहा. मतदान के दौरान आम से लेकर खास लोगों ने वोट डाला. टॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हुए जलपाईगुड़ी में मतदान किया.
टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर हैं. उन्होंने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जलपाईगुड़ी के पंडापाड़ा जूनियर बेसिक स्कूल के 17/155 नंबर बूथ में अपना वोट डाला. वोट देने के बाद उन्होंने कहा ‘जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है.’ मतदान के बाद वो कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची.
Posted By: Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










