ePaper

Bengal Chunav 2021: ममता प्रकरण में आयोग को अभी भी है इन सवालों के जवाब का इंतजार

Updated at : 13 Mar 2021 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: ममता प्रकरण में आयोग को अभी भी है इन सवालों के जवाब का इंतजार

ममता प्रकरण मामले में बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. पर चुनाव आयोग सरकार की रिपोर्ट से अंतुष्ट है. चुनाव आयोग ने कहा कि यह रिपोर्ट अधूरी है. आयोग ने इस रिपोर्ट को और बेहतर तरीके से पेश करने के लिए कहा है. इसके बाद से ममता की चोट का मामला खुद ममता सरकार के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है. आयोग ने सरकार से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

ममता प्रकरण मामले में बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. पर चुनाव आयोग सरकार की रिपोर्ट से अंतुष्ट है. चुनाव आयोग ने कहा कि यह रिपोर्ट अधूरी है. आयोग ने इस रिपोर्ट को और बेहतर तरीके से पेश करने के लिए कहा है. इसके बाद से ममता की चोट का मामला खुद ममता सरकार के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा है. आयोग ने सरकार से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

क्योंकि सिलसिलेवार इस मामले पर नजर डालें तो ममता बनर्जी को चोट लगी तब ममता बनर्जी ने सबसे पहले कहा कि उसे कुछ लोगों ने धक्का दिया जिससे वो गिर गयी और उसके पैर में चोट लगी. ममता बनर्जी कहा कि उनपर किये गये हमले के पीछे बीजेपी और आरएसएस की साजिश है.

इस मामले को लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत भी की. बीजेपी भी चुनाव आयोग के पास अपने ऊपर लगाये जा रहे आरोपों को लेकर पहुंची. पर जब राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट पेश करने की बारी आयी तो सरकार पूरी तरह मुकर गयी.

Also Read: जनता दल से लेकर टीएमसी तक, जानें कितनी राजनीतिक पार्टियां बदल चुके हैं यशवंत सिन्हा

क्योंकि सरकार द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गयी रिपोर्ट में ममता के उपर किसी प्रकार के हमले का जिक्र नही हैं. साथ ही सरकार ने इसे दुर्घटना भी करार नहीं दिया है. आयोग ने रिपोर्ट देखने के बाद सरकार के पूछा है कि अगर दरवाजा किसी ने बंद किया तो किसने किया है. इसके अलावा मीडिया में दिखाई जा रही पिलर का रिपोर्ट में जिक्र नहीं किया गया है.

इन सवालों के जवाब मांग रहा आयोग

  • सबसे पहले ममता बनर्जी ने खुद पर सियासी हमला बताया, पर रिपोर्ट में इस तरह के किसी भी हमले का कोई संकेत नहीं है.

  • ममता ने घायल होने के बाद ममता ने आरोप लगाया था कि चार पांच लोगों ने उन्हें धक्का मारा था, पर रिपोर्ट में कहा गया है कि गाड़ी के दरवाजे से चोट लगी है.

  • ममता बनर्जी ने पहले इस घटना को साजिश करार देते हुए कहा कि जानबूझ कर अंजाम दिया गया है, पर रिपोर्ट में कहा गया है कि हो सकता है कि यह घटना अचानक हुई हो, इसकी जांच जारी है.

  • घटना के बाद टीएमसी का आरोप था कि यह विपक्ष के द्वारा किया गया है, पर रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना कैसे घटी इसकी जानकारी नहीं है.

  • घटना के बाद कहा गया कि जिस वक्त घटना घटी उस वक्त वहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद था. पर रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के वक्त मौके पर 20 पुलिसकर्मी मौजूद थे.

Also Read: Bengal Chunav 2021: पश्चिम बंगाल में गुमनाम रहकर बीजेपी की सियासी जमीन मजबूत कर रहा यह शख्स

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola