PHOTOS: कटिहार में पुलिस-पब्लिक के बीच हिंसक झड़प की देखें तस्वीर, पथराव-लाठीचार्ज और फिर चली गोली..

Updated at : 27 Jul 2023 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: कटिहार में पुलिस-पब्लिक के बीच हिंसक झड़प की देखें तस्वीर, पथराव-लाठीचार्ज और फिर चली गोली..

कटिहार के बारसोई में बिजली की बदहाली से जूझ रहे लोगों का सब्र टूटा तो वे विरोध करने सड़कों पर उतर गए. इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गयी. पुलिस पर पथराव हुआ और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की. दो लोगों की मौत गोली लगने से हुई है.

विज्ञापन
undefined

कटिहार के बारसोई में बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर उपभोक्ता और विद्युत विभाग के कर्मी में पहले नोकझोंक हुई और उसके बाद बहस ने हिंसक रूप ले लिया.

undefined

बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हुई बहस व मारपीट के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग के कर्मियों को बचाने का प्रयास किया गया. इस दौरान उपभोक्ता गुस्सा गए और पुलिसकर्मियों पर भी पथराव शुरू हो गया.

undefined

पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और भीड़ पर लाठीचार्ज किया. इस दौरान उग्र भीड़ को रोकने के लिए हवाई फायरिंग पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गयी. मौके पर हुई फायरिंग में कुछ लोगों को गोली लग गयी.

undefined

कटिहार के डीएम और एसपी बारसोई पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की. स्थिति गंभीर होते देख जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बारसोई पहुंच गए थे.डीएम व एसपी ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

undefined

कटिहार गोलीबारी मामले में दो लोगों की मौत हो गयी. कुछ लोग जख्मी हैं. माहौल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. पुलिस ने उग्र भीड़ को खदेड़ा.

undefined

कटिहार डीएम व एसपी ने ने बारसोई पहुंच कर घटनास्थल पर हाल जाना. उसके बाद लोगों को समझाने में दोनों जुटे रहे.एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घटना को लेकर जांच की जा रही है. ये जानबूझकर किया गया है. दोषी नहीं बख्शे जाएंगे.

undefined

पुलिस फायरिंग से लोगों में भगदड़ मच गयी. शहीद शुभम सिंह चौक पर इकट्ठा हो कर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए. आनन फानन में हाट के कारोबारियों ने अपने दुकानों का शटर गिरा लिया.

undefined

प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचोंबीच टायर जलाकर बारसोई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी.

undefined

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जानकारी सामने आयी कि इस हिंसक झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. उनका इलाज अस्पताल में कराया गया. महिला पुलिसकर्मी भी जख्मी हुई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola