Bareilly News: हल्दीराम कंपनी के मालिक समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, यह है वजह

Updated at : 20 Apr 2022 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: हल्दीराम कंपनी के मालिक समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, यह है वजह

Bareilly News: श्रुति ट्रेडिंग कंपनी की मालकिन प्रीति गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हल्दीराम कंपनी के एमडी अशोक अग्रवाल से नमकीन के सुपर स्टॉकिस्ट की बात की थी. इस बातचीत में 27,04,008 रुपये जमा करने की बात तय हुई.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली जिले में हल्दीराम नमकीन और भुझिया बनाने वाली कंपनी के मालिक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है. शहर के बारादरी थाना क्षेत्र की पवन बिहार कालोनी निवासी प्रीति गुप्ता श्रुति ट्रेडिंग के नाम से फर्म चलाती हैं. उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी. पुलिस की जांच के बाद बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रीति गुप्ता ने आरोप लगाया है कि नमकीन आदि माल वापस लेने के बाद भी रकम नहीं लौटायी गयी है.

श्रुति ट्रेडिंग कंपनी की मालकिन प्रीति गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हल्दीराम कंपनी के एमडी अशोक अग्रवाल से नमकीन के सुपर स्टॉकिस्ट की बात की थी. इस बातचीत में 27,04,008 रुपये जमा करने की बात तय हुई. इसमें से कंपनी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से तीन लाख जमा कर दिए गए थे. यह रकम जमा करने के बाद कंपनी पर उनके 25900 रुपये बाकी रह गए. नमकीन रखने के लिए उन्होंने 30000 रुपये का किराए पर गोदाम, 8000 का भाड़ा भी दिया था. यह रकम भी हल्दीराम कंपनी की ओर से नहीं दी गई.

Also Read: Bareilly News: बरेली मेयर सीट सुरक्षित होने की उम्मीद, परिसीमन-आरक्षण पर मंथन शुरू

श्रुति ट्रेडर्स की मालकिन ने बताया कि नमकीन आने के बाद ग्राहकों ने बताया कि उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है. इसलिए कंपनी के मालिक से माल वापस करने को कहा. इसमें 1,86,127 रुपये का माल वापस कर दिया गया. यह माल वापस करने के बाद भी कंपनी के मालिक ने रकम वापस नहीं की. हल्दीराम कंपनी पर 2,50,086 निकल रहे थे, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी यह रकम नहीं मिली. इसको लेकर कई बार नोटिस दिया गया. मगर, इसके बाद भी रकम नहीं दी गई, जिसके चलते कंपनी के एमडी अशोक कुमार, मैनेजर दीप्ति, एसएएम विकास ने रुपये देने से मना करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी.

Also Read: Bareilly News: बरेली मेंटल हॉस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध हालत में जलकर मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

इस मामले में प्रीति ने एसएसपी से शिकायत की.एसएससी के निर्देश पर श्रुति ट्रेडिंग कंपनी की मालकिन प्रीति गुप्ता की तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola