Bareilly News: शिक्षा संस्थान और फैक्ट्रियों में नशे की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

Updated:
विज्ञापन

उत्तराखंड के शिक्षा संस्थान और औद्योगिक इकाइयों में स्मैक की सप्लाई करने वाला स्मैक तस्कर बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपी से और राज खुलवाने की कोशिश में जुटी है.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तराखंड के शिक्षा संस्थान और औद्योगिक इकाइयों में स्मैक की सप्लाई का मामला सामने आया है. पुलिस ने स्मैक तस्कर को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फतेहगंज पश्चिमी के जाकिर से स्मैक खरीद कर सप्लाई करने की बात कही है.पुलिस आरोपी से और राज खुलवाने की कोशिश में जुटी है.

विज्ञापन

स्मैक तस्कर नदीम उर्फ मुन्ना गिरफ्तार

स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है. बरेली पुलिस काफी समय से ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. इनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही संपत्तियों को जब्त कर कोठियों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है. बुधवार को थाना फतेहगंज पुलिस ने स्मैक तस्कर नदीम उर्फ मुन्ना निवासी वार्ड 11 मोहल्ला अंसारी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 260 ग्राम स्मैक मिली.

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस की तस्कर से पूछताछ जारी है. पूछताछ के दौरान उसने कस्बे के ही वार्ड 10 निवासी जाकिर हुसैन से स्मैक खरीदने की बात कही है. इसके साथ ही पुलिस अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी हासिल करने में जुटी है, जिससे धंधे पर लगाम लगाई जा सके.

Also Read: Bareilly News: बरेली में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, युवाओं ने SSP से की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola