ePaper

Bareilly News: बेटी ने काफी देर तक नहीं खोला कमरे का दरवाजा, पिता ने जब दरवाजा तोड़ा तो फंखे लटका मिला शव

Updated at : 03 Dec 2021 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: बेटी ने काफी देर तक नहीं खोला कमरे का दरवाजा, पिता ने जब दरवाजा तोड़ा तो फंखे लटका मिला शव

पिता और उसका बेटा रोज की तरह अपने-अपने काम पर घर निकले थे. काम से वापस लौटे पिता ने घर के एक कमरे का दरवाजा बंद होने और बेटी के न दिखने पर काफी देर तक गेट खटखटाया, लेकिन जब किसी तरह गेट खुला तो देखा कि बेटी का शव फंखे से लटका मिला.

विज्ञापन

Bareilly News: शहर के जोगी नवादा में युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, अभी तक आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. घटना थाना बारादरी के मोहल्ला जोगी नवादा की है.

काफी देर खटखटाने पर भी नहीं खुले गेट

दरअसल, यहां किराये के घर में रहने वाले धर्मपाल ने बताया कि, वह मूल रूप से बिसौली (बदायूं) के रहने वाले हैं. धर्मपाल पुताई का काम करते है. गुरुवार को उनकी बेटी मंजू (18) घर पर अकेली थी. वह अपना काम देखने गये थे और उनका छोटा बेटा सोनू किराना की दुकान पर काम करने गया था. जब वह शाम को वापस आये तो बेटी का कमरा बंद था. यह काफी देर तक खटखटाने पर भी नहीं खोला गया.

पंखे से लटका मिला शव

पीड़ित के मुताबिक, वह समझे की बेटी सो गई है, लेकिन जब काफी देर होने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ, और डायल 112 को मामले की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला गया, तो देखा की मंजू का शव पंखे पर साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ है. इसके बाद घर में कोहराम मच गया.

Also Read: Bareilly News: पत्नी से तंग पति ने लगाई फांसी, बीवी के प्रेमी ने दी थी हत्या की धमकी, छह माह पहले हुई थी शादी
‘बेटी को नहीं थी कोई परेशानी’

सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पिता धर्मपाल और भाई सोनू के मुताबिक मंजू बिल्कुल ठीक थी उसे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी, और न ही कोई परेशानी उसने बताई थी.

Also Read: Bareilly News: बरेली में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, जब्त होगी संपत्ति
पिता बेटी के लिये ढूंढ रहे थे रिश्ता

पिता धर्मपाल के मुताबिक, उनकी पत्नी विमलेश का देहांत लगभग 12 साल पहले हो गया था. इसके बाद से वह बेटी मंजू और बेटे सोनू का पालन पोषण कर रहे थे. वहीं, मंजू के बालिग होने के बाद से ही उसकी शादी की फिक्र सता रही थी. इसके कारण वह उसके लिए रिश्ता भी ढूंढ रहे थे.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola