Bade Miyan Chote Miyan: शाहरुख खान की राह पर चले अक्षय कुमार, ईद पर रिलीज करेंगे अपनी धमाकेदार फिल्म

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बैक-टू-बैक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है. जिसके बाद अब उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को ईद 2024 में रिलीज करने का फैसला किया है.
Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ आ रहे हैं. दोनों अली अब्बास जफर की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगे. फिल्म को वाशु और जैकी भगनानी के स्वामित्व वाली पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित किया गया है, और इसे 2024 की मोस्ट अवेटेड और एंटरटेनिंग फिल्मों में से एक माना जा रहा है. हालांकि पिछले रिकॉर्ड को देखें तो अक्षय कुमार की बैक टू बैक लगभग सभी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, जिसके बाद अब मेकर्स ने ईद के मौके पर बड़े मियां छोटे मियां को रिलीज करने का फैसला किया है.
अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जहां ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दुनिया भर में ईद 2024 में रिलीज होगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम द्वारा ईद वीकेंड लॉक करने की पुष्टि की जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है, “पूजा एंटरटेनमेंट ने अपनी एक्शन से भरपूर एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के लिए ईद वीकेंड को लॉक कर दिया है. यह एक आकर्षक विंडो है और टीम का मानना है कि बीएमसीएम जैसी एक्शन फिल्म के लिए ईद सबसे अच्छी रिलीज विंडो है.” फिल्म ईद के दिन के आधार पर 10 अप्रैल या 11 अप्रैल, 2024 के आसपास रिलीज होगी. सलमान खान की ‘भारत’ और ‘सुल्तान’ की रिलीज के बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अली अब्बास जफर की तीसरी ईद रिलीज होगी.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, “बड़े मियां छोटे मियां की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन को पर्याप्त समय देना चाहती है और दर्शकों के लिए एक गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट लाना चाहती है.” बड़े मियां छोटे मियां को एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है, निर्माताओं ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए मलयालम अभिनेता, पृथ्वीराज को भी लिया है, जहां फिल्म के दृश्यों को बड़े पैमाने पर यूरोप और संयुक्त अरब अमीरात में वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है और आगामी 7 दिनों में शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है. फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Also Read: Entertainment News LIVE: बड़े मियां छोटे मियां की नयी रिलीज डेट आयी सामने, मुश्किल में शीजान खान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










