ePaper

Kushinagar Babar Murder Case: बाबर हत्याकांड में दोनों फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Updated at : 29 Mar 2022 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Kushinagar Babar Murder Case: बाबर हत्याकांड में दोनों फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

डीआईजी गोरखपुर के निर्देश पर दो और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. बीट उपनिरीक्षक और बीट पुलिस अधिकारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसओ को पहले ही लाइन हाजिर कर दिया गया था.

विज्ञापन

Kushinagar Babar Murder Case: कुशीनगर पुलिस ने बाबर हत्याकांड के फरार दोनों आरोपियों अजीमुल्लाह और सलमा को गिरफ्तार कर लिया है. ताहिद और आरिफ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इस तरह पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

डीआईजी गोरखपुर के निर्देश पर दो और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. बीट उपनिरीक्षक और बीट पुलिस अधिकारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसओ को पहले ही लाइन हाजिर कर दिया गया था.

Also Read: कुशीनगर के बाबर को बीजेपी की जीत का जश्न मनाने पर रिश्तेदारों ने पीटकर मार डाला, सीएम योगी ने जताया शोक
सीएम योगी ने  पीड़ित परिवार को दो लाख का मुआवजा देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने पर मारे गए मुस्लिम युवक के परिवार को 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. सीएम ने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करने के भी निर्देश दिए हैं.

Also Read: सीएम योगी ने मृतक बाबर के परिवार को दो लाख का मुआवजा देने का किया ऐलान, अधिकारियों को दिये ये निर्देश
बीजेपी की जीत का जश्न मनाने पर युवक की हत्या

दरअसल, कुशीनगर जिले में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने पर एक मुस्लिम युवक बाबर को उसके खानदान के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला. इस आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, मामले की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए मामले की तेजी से जांच के आदेश दिए थे.

बीजेपी की जीत पर बाबर ने 10 मार्च को बांटी थी मिठाई

मिली जानकारी के मुताबिक, बाबर को उसके ही खानदान ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रचार किया था. इतना ही नहीं, बाबर ने 10 मार्च को बीजेपी की सरकार बनने के बाद पूरे गांव में मिठाई भी बांटी थी. इससे उसके खानदान के लोग भड़क गए थे.

पहले भी बाबर को मिली थी धमकी

बाबर जब बीजेपी का प्रचार कर रहा था, तब भी उसके पट्टीदार के लोग कई बार धमका चुके थे. बाबर ने रामकोला थाने से लेकर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पास गुहार भी लगाई थी, लेकिन कहीं उसकी बात नहीं सुनी गई. यह लापरवाही भारी पड़ी और 25 मार्च को उसकी हत्या कर दी गई.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola