Avatar 2: दर्शकों को जरूर पसंद आएगी ‘अवतार 2’, क्रिटिक्स बोले- मास्टरपीस…पहले पार्ट से भी दमदार

Updated:
विज्ञापन
Avatar 2: दर्शकों को जरूर पसंद आएगी ‘अवतार 2’, क्रिटिक्स बोले- मास्टरपीस…पहले पार्ट से भी दमदार

Avatar The Way of Water: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. बीते दिनों फिल्म का लंदन में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ. जिसके बाद समीक्षकों का कहना है कि ये फिल्म पार्ट वन से कई गुना बेहतर है.

विज्ञापन

Avatar The Way of Water: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शक दिल थामकर इंतजार कर रहे है. हाल ही में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर लंदन में किया गया. जिसके बाद क्रिटिक्स जेम्स कैमरन की फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे है. उन्होंने इसे मास्टरपीस बताया. बता दें कि अवतार द वे ऑफ वॉटर 2009 में आई अवतार का सीक्वल है. दूसरा पार्ट विजुअल मास्टरपीस होने का वादा करती है.

अवतार 2 की हर जगह हो रही तारीफ

कई समीक्षकों ने फिल्म की रिव्यू को शेयर करते हुए इसे ‘जबरदस्त’ और पहले पार्ट से बेहतर बताया. फैंडैंगो के एरिक डेविस ने ट्वीट कर फिल्म की तारीफ की. उन्होंने कहा, “यह कहते हुए खुशी हो रही है कि #AvatarTheWayOfWater अभूतपूर्व है! #अवतार की तुलना में बड़ी, बेहतर और अधिक इमोशनल, फिल्म देखने में काफी अच्छी है..जगह-जगह आपको एंटरटेन करेगी. यह फिल्म निर्माण और कहानी कहने का बेहतरीन तरीका है”.


पहले पार्ट से कई बेहतर है फिल्म

जोश होरोविट्ज ने लिखा, “जेम्स कैमरून एक बार फिर फिल्म निर्माताओं को दिखाता है कि यह कैसे एक मास्टरपीस फिल्म बनाई जाती है. मैं इसे एक हजार बार देख सकता हूं. उनके टैलेंट पर कभी शक न करें. अवतार: द वे ऑफ वॉटर यह है कि आप महाकाव्य ब्लॉकबस्टर कैसे करते हैं. इमोशनल, इंटेंसल और जितनी बड़ी फिल्में मिलती हैं. @officialavatar”. द रैप के ड्रू टेलर ने कहा, “अबतक #अवतार को दो बार देखा है और इसकी तकनीकी मास्ट्री और इमोशनल स्टोरी को देखकर काफी खुश हूं…हां दुनिया का विस्तार किया गया है और सीक्वल बेहतर हैं, लेकिन किरदार सबसे महत्वपूर्ण हैं. कैमरून मुख्य भूमिका में है, उन्हें वापस देखकर काफी अच्छा लगा”.


Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: राज अनादकट से लेकर दिशा वकानी तक, इन स्टार्स ने बीच में कहा शो को अलविदा
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अवतार द वे ऑफ वॉटर पहली फिल्म से सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, सिगोरनी वीवर को वापस लाता है, जबकि इस बार केट विंसलेट को भी फिल्म में जगह दी गई है. वह एक नये अवतार में दिखाई देंगी. फिल्म 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार है. इंग्लिश के अलावा फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola