VIDEO: धनबाद के गोविंदपुर में एक होटल में बमबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
Author Samir ranjan
Updated:
विज्ञापन
धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू खालसा होटल में दो अपराधियों ने बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की है. बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल तेज कर दी है.
विज्ञापन
गोविंदपुर (धनबाद), दिलीप दीपक : धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर क्षेत्र के रतनपुर स्थित न्यू खालसा होटल में बमबारी की घटना कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई. बमबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है. बताया गया कि एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने होटल के मेन गेट पर बम विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की. होटल के बाहर लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार दो अपराधी होटल के पास बम फेंकते दिख रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें