Prayagraj News: अतीक अहमद के गुर्गों ने सरेराह युवक को डंडों से पीटा, पिस्टल सटाकर दी जान से मारने की धमकी

इसी दौरान अचानक सद्दाम ने अपने दोस्तों के साथ उसे रोक लिया. वह कुछ समझ पाता इससे पहले उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. जिसका विरोध उन सभी ने घेर कर जमकर पिटाई की.
Prayagraj News: माफिया अतीक भले ही इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में निरुद्ध हैं. लेकिन उनके गुरु की प्रयागराज में ही दबंगई बदस्तूर अब भी जारी है. ताजा मामला कैंट थाने का है. स्थानीय निवासी हसीन अहमद ने अतीक अहमद के गुर्गों सद्दाम, शाकिब, शानू और शेबू के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया की इन लोगों ने उसे घेरकर पिटाई की. बाद में पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
स्टेनली रोड बेली निवासी हसीन का आरोप है कि वह दो दिन पहले शाम को दूध लेने के लिए जा रहा था. इसी दौरान अचानक सद्दाम ने अपने दोस्तों के साथ उसे रोक लिया. वह कुछ समझ पाता इससे पहले उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. जिसका विरोध उन सभी ने घेर कर जमकर पिटाई की. जमीन पर गिरने के बाद सद्दाम ने पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी.
पीड़ित युवक का कहना है की पिटाई के दौरान उसकी चीख-पुकार सुन कुछ लोग जब मदद के लिए उसकी ओर दौड़े तो वह भाग गए. पीड़ित का यह भी आरोप है कि सद्दाम अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है और हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है. वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी कैंट का कहना है कि तहरीर मिली है. मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही आगे की कारवाई की जायेगी.
रिपोर्ट : एसके इलाहाबादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










