Asin Divorce: पति राहुल शर्मा संग तलाक की खबरों पर गजनी एक्ट्रेस असिन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह उस समय की...
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Jun 2023 5:56 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. हालांकि अब खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस पति राहुल शर्मा संग तलाक लेने वाली हैं. आइये जानते हैं क्या है सच्चाई...
गजनी, रेडी और ऑल इज वेल जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं. उन्होंने जनवरी 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा संग शादी रचाई थी. तभी से वह फिल्मों से दूर हो गई. बाद में अक्टूबर 2017 में दोनों के घर नन्ही सी परी आई, जिसका नाम अरिन है. हालांकि अब असिन ने सोशल मीडिया पर अपने पति संग सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं. जिसके बाद खबरें आने लगी कि असिन और राहुल के बीच सब ठीक नहीं हैं और दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं. हालांकि इन बातों पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.
असिन ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए इन्हें ‘पूरी तरह से निराधार’ बताया. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया. उन्होंने खुलासा किया कि वह राहुल के साथ अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले रही हैं. उन्होंने इन रिपोर्टों को ‘बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से आधारहीन खबर’ बताया. उनके नोट में लिखा है, “अभी हमारी गर्मियों की छुट्टियों के बीच में, हम सचमुच एक-दूसरे के सामने बैठकर नाश्ते का आनंद ले रहे थे और कुछ बहुत ही कल्पनाशील और पूरी तरह से आधारहीन ‘समाचार’ के बारे में पता चला. यह उस समय की याद दिलाता है जब हम अपने परिवारों के साथ घर पर बैठकर शादी की योजना बना रहे थे… हमारी शादी और हमने सुना कि हमारा रिश्ता टूट गया है, सच में?! कृपया बेहतर करें. एक बेहतरीन छुट्टी के 5 मिनट बर्बाद होने से निराश! आप लोगों का दिन मंगलमय हो.”
यह सब तब शुरू हुआ जब राहुल के साथ उनकी तस्वीरें उनके फीड से गायब हो गईं. उन्होंने अपने हैंडल पर पति के साथ सिर्फ एक ही तस्वीर रखी है. तस्वीर में असिन, राहुल और ऋषि कपूर हैं, जो जोड़े के रिसेप्शन के दौरान क्लिक की गई थी. बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में 16 साल तक काम करने के बाद असिन ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था. असिन ने 2001 में मलयालम फिल्म नरेंद्रन माकन जयकांतन वाका से डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने तमिल में भी कई फिल्में की हैं. 2008 में उन्होंने गजनी से बॉलीवुड में डेब्यू किया. असिन की जोड़ी आमिर खान के साथ बनाई गई थी. इस बीच, असिन को आखिरी बार ऑल इज वेल में देखा गया था, जो 2015 में रिलीज हुई थी.
Also Read: नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पति के साथ बिताई गई…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










