Live Updates

Asia Cup Hockey, INDIA vs JAPAN: भारत ने जापान को 2-1 से रौंदा, पिछली हार का लिया बदला

Updated:
विज्ञापन

asia cup hockey 2022: एशिया कप हॉकी 2022 के अंतिम चार के पहले मुकाबले में भारत ने जापान को 2-1 से हराकर लीग चरण में मिली हार का बदला ले लिया. लीग चरण के मुकाबले में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था.

विज्ञापन

भारत ने जापान को 2-1 से हराया, पिछली हार का लिया बदला

लीग चरण में भारत ने पाकिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जबकि भारत को जापान ने 5-2 से हराया था. इंडोनेशिया पर भारत ने 16-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की थी और अंतिम चार में स्थान बनाया था.

भारत का अगला मुकाबला मलेशिया से

भारत का अगला मुकाबला मलेशिया से खेला जाएगा. मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा.

भारत की ओर से पवन राजभर और राजदीप ने दागा एक-एक गोल

भारत की ओर से पवन राजभर और राजदीप ने एक-एक गोल दागा. पहले 8वें मिनट में राजदीप ने भारत के लिए पहला गोल दागा. फिर 35वें मिनट में पवन राजभर ने दूसरा गोल दागा और भारत को 2-1 की बढ़त दिला दिया. जबकि जापान की ओर से ताकुमा निआ ने 18वें मिनट में पहला गोल दागा.

भारत ने जापान को 2-1 से रौंदा

एशिया कप के दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारत ने जापान को 2-1 से हराया और लीग चरण में मिली हार का बदला ले लिया. लीग चरण में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था.

भारत ने जापान पर एक गोल की बढ़त बनायी, पवन राजभर ने दागा दूसरा गोल

भारत और जापान के बीच इस समय रोमांचक मुकाबला जारी है. भारत ने तीसरे क्वार्टर में जापान के खिलाफ दूसरा गोल दागा. खेल के 35वें मिनट में फॉरवर्ड खिलाड़ी पवन राजभर ने दूसरा गोल दागा और भारत को एक गोल की बढ़त दिला दी. भारत इस समय 2-1 से आगे है.

लीग मैच में जापान से हार चुका है भारत

लीग चरण के मुकाबले में जापान ने भारत को हराया था. जापान ने भारत को दो के मुकाबले 5 गोल से हराया था. हालांकि जापान ने ही पाकिस्तान को हराकर अंतिम चार में भारत को पहुंचाया. क्योंकि भारत को दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया पर धमाकेदार जीत और पाकिस्तान की हार जरूरी था. जापान ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया और भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola