जानें अब कैसी है अन्नू कपूर की तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराये गये थे भर्ती

अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि कपूर की हालत वर्तमान में स्थिर है और उसमें सुधार के लक्षण हैं. ’’इसमें यह भी कहा कि कपूर को हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है और वह डॉ. सुशांत वट्टल की देखरेख में हैं.
दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह जानकारी चिकित्सकों ने दी. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 66 वर्षीय अभिनेता को तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया. सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) अजय स्वरूप ने कहा कि अभिनेता को सीने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया है.
अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि कपूर की हालत वर्तमान में स्थिर है और उसमें सुधार के लक्षण हैं. ’’इसमें यह भी कहा कि कपूर को हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है और वह डॉ. सुशांत वट्टल की देखरेख में हैं.
बता दें कि अन्नू कपूर 90 के दशक के अंत में म्यूजिक शो अंताक्षरी की मेजबानी के लिए सबसे लोकप्रिय हैं. टीवी में आने से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड ज्वाइन कर लिया था. मिस्टर इंडिया (1987), तेजाब (1988), राम लखन (1990), घायल (1990), हम (1991) और डर (1993) में उनकी चरित्र भूमिकाओं ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई. विक्की डोनर (2012) में उनकी भूमिका डॉ बलदेव चड्ढा के लिए भी उन्हें याद किया जाता है. हिंदी फिल्मों में उन्होंने आखिरी बार चेहरे में अभिनय किया था जो 2021 में रिलीज़ हुई थी.
उनकी आनेवाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 है जिसमें वो आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे. वह पहली फिल्म का भी हिस्सा थे और उन्होंने आयुष्मान के ऑनस्क्रीन पिता की भूमिका निभाई थी जिसे खूब सराहा गया था. राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित सीक्वल इस साल के अंत में 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
Also Read: मुन्ना भाई-सर्किट पहुंचे जेल, संजय दत्त ने शेयर किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर, फैंस बोले- क्या मुन्ना भाई 3…
अन्नू पिछले साल नवंबर में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने साइबर फ्रॉड की शिकायत की थी. उनके बैंक केवाईसी डिटेल्स को अपडेट करने के बहाने एक ऑनलाइन जालसाज द्वारा कथित तौर पर उनसे ₹4.36 लाख की ठगी की गई थी. धोखाधड़ी के दो महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस की मदद से अन्नू कुल राशि में से तीन लाख रुपये वसूल करने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




