Animal से लेकर Sam Bahadur तक, वीकेंड में ओटीटी पर एंजॉय करें ये फिल्में, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

Updated:
विज्ञापन
Animal से लेकर Sam Bahadur तक, वीकेंड में ओटीटी पर एंजॉय करें ये फिल्में, मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

इस वीकेंड पर कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही है, जिसे आप फैमिली के साथ घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. इसमें एनिमल से लेकर सैम बहादूर और सालार शामिल है.

विज्ञापन
undefined

वीकेंड पर अक्सर लोग रिलैक्स होकर घर पर रहना पसंद करते हैं. देर से उठने से लेकर लजीज खाने तक सबकुछ में एक अलग ही सूकुन आता है. बाद में ओटीटी पर या तो कोई वेब सीरीज या फिर फिल्में देखकर एंजॉय करते हैं. आइये आपको कुछ नई फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे आप देख सकते हैं.

undefined

एबीसी सीरीज रिवेंज का एक ऑफिशियल रीमेक, इस हिंदी नाटक में एक युवा महिला (नम्रता शेठ) है, जो अपने दिवंगत पिता के साथ अन्याय करने वाले हर व्यक्ति से बदला लेने के लिए एक खतरनाक प्लॉन बनाती है. उनकी लिस्ट में टॉप पर अलीबाग की प्रमुख सोशलाइट इंद्राणी कोठारी (रवीना टंडन) हैं. इसे आप डिज़्नी+हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

undefined

अब रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. जी हां 26 जनवरी से फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. ओटीटी रिलीज के बारे में बात करते हुए, रणबीर कपूर ने एक बयान में कहा, “सिनेमाघरों में एनिमल को मिली प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं और अब मुझे खुशी है कि दुनिया भर के दर्शकों को इसे अपने घरों में आराम से देखने का मौका मिलेगा.

Also Read: Animal OTT release Date: घर बैठे एंजॉय करें रणबीर कपूर की एनिमल, अभी नोट कर लें टाइम
undefined

विक्की कौशल भारत के सबसे मशहूर सैनिक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर के लिए अपनी राजी की निर्देशक मेघना गुलजार के साथ एक बार फिर साथ आए हैं.

undefined

‘सैम बहादुर’ थिएटर रिलीज के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म 26 जनवरी को जी5 पर स्ट्रीम हुई. अब इसे आप अपने घर बैठे देख सकेंगे.

undefined

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

undefined

बिग लिटिल लाइज और नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर्स के बाद, निकोल किडमैन एक बार फिर ड्रामा सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं. लुलु वांग द्वारा निर्मित, एक्सपैट्स हांगकांग में रहने वाली तीन अमेरिकी महिलाओं का अनुसरण करती है, क्योंकि वे एक विदेशी शहर में मातृत्व और विवाह का अनुभव लेती हैं. इसे आप अमेजन पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read: Panchayat 3 OTT: इंतजार खत्म, जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें टाइम
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola