ePaper

10 साल से 'अकिलिस टेंडन इंजरी' से जूझ रहे थे अनिल कपूर, पोस्ट शेयर कर बोले- ऐसे मिला बिना सर्जरी के छुटकारा

Updated at : 17 Oct 2020 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
10 साल से 'अकिलिस टेंडन इंजरी' से जूझ रहे थे अनिल कपूर, पोस्ट शेयर कर बोले- ऐसे मिला बिना सर्जरी के छुटकारा

Anil Kapoor beats Achilles tendon injury : बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की गिनती एवरग्रीन एक्टर्स में होती है और वो फ़िटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं. हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि 10 साल से वो अकिलिस टेंडन इंजरी से जूझ रहे थे. अब उन्होंने बताया कि इस समस्या से उन्हें छुटकारा मिल गया है और वो भी बिना सर्जरी के. एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तसवीरों में वो स्किपिंग करते नजर आ रहे है. इस शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘मैं पिछले 10 सालों से अकिलिस टेंडन की समस्या से जूझ रहा था. दुनियाभर के डॉक्टर्स ने मुझे इससे निजात पाने के लिए एक मात्र सर्जरी ही उपाय बताया. मगर डॉक्टर मुलर ने मेरा अच्छी तरह से उपचार किया और मुझे गाइड किया. उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी कराए मैं ठीक से चलने लगा, फिर दौड़ने लगा और अब स्किपिंग भी आराम से कर ले रहा हूं.

https://www.instagram.com/p/CGZdByaBD-B/

फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आए थे. जल्द ही वो अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा की बायॉपिक में दिखेंगे. इसके साथ ही वो करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगे. वहीं, जैकी श्रॉफ के साथ जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगे. यह एक कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें जैकी और अनिल पुलिस के रोल में नजर आएंगे.

Also Read: डिप्रेशन वाले वीडियो पर ट्रोल करने पर भड़की आमिर खान की बेटी इरा, बोलीं- गलत कमेंट्स किए तो…

वहीं, कुछ समय रिया कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पापा अनिल कपूर की तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके चार लुक का जिक्र किया गया था. पहली तस्वीर में अनिल कपूर बिल्कुल युवा दिखे थे, जहां उनकी मूंछें तक भी नहीं आई थी. अनिल की इस तस्वीर को रिया ने द्वापर युग बताया था. दूसरी तसवीर को रिया ने 980 बीसी का बताया था. तीसरे में अनिल की तसवीर 90 के दशक की थी. वहीं, चौथा तसवीर अनिल की 2020 की थी, जिसमें वो बिल्कुल युवा लग रहे थे. इस तस्वीर में अनिल कपूर वर्कआउट करने के बाद पोज दे रहे थे. फैंस को ये पोस्ट खूब पसन्द आया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola