ePaper

बेबी बंप के साथ अमृता राव ने शेयर की अपनी तस्वीर, कहा 'Baby Coming Soon'

Updated at : 19 Oct 2020 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
बेबी बंप के साथ अमृता राव ने शेयर की अपनी तस्वीर, कहा 'Baby Coming Soon'

Amrita Rao Pregnency, Amrita Rao Pregnency Photos, Amrita Rao in Baby Bump: 2002 में रिलीज हुई फिल्म अब के बरस से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमृता राव जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं. कुछ ही दिनों पहले अमृता की प्रेगनेंसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. एक बार फिर अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेबी बंप वाली एक नई तस्वीर को शेयर किया है. आपको बता दें अमृता ने गर्भावस्था के नौवें महीने में कदम रखा है और इसी बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर की है. इस प्यारी सी तस्वीर में अमृता के पति ने उन्हें पीछे से प्यार से पकड़ रखा है. अमृता एक सफेद नी लेंथ ड्रेस में हैं, जबकि अमनोल ने एक कैजुअल काले टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना है.

विज्ञापन

2002 में रिलीज हुई फिल्म अब के बरस से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमृता राव जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं. कुछ ही दिनों पहले अमृता की प्रेगनेंसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. एक बार फिर अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेबी बंप वाली एक नई तस्वीर को शेयर किया है. आपको बता दें अमृता ने गर्भावस्था के नौवें महीने में कदम रखा है और इसी बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर की है. इस प्यारी सी तस्वीर में अमृता के पति ने उन्हें पीछे से प्यार से पकड़ रखा है. अमृता एक सफेद नी लेंथ ड्रेस में हैं, जबकि अमनोल ने एक कैजुअल काले टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना है.

https://www.instagram.com/p/CGgv-cBDg5K/

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, अमृता ने लिखा, “आपके लिए यह 10 वां महीना है … लेकिन हमारे लिए, यह 9 वां है !!!” सरप्राइज सरप्राइज ..अनमोल और मैं हमारे नौ महीने में प्रवेश कर चुके हैं !! आप के साथ इस खुशखबरी को शेयर करने के लिए आप बहुत उत्साहित हैं। मेरे फैन्स और फ्रेंड्स (सॉरी मुझे इसे अपने बेली में लंबे समय तक टिक कर रखना था) लेकिन यह सच है … बेबी कमिंग सून … “

उन्होंने आगे कहा “मेरे लिए एक रोमांचक यात्रा, @ rjanmol27 और हमारे परिवार … शुक्रिया . और आप सभी को धन्यवाद. आशीर्वाद देते रहें… # 2020baby # 2020mom # 2020parents.”

अभिनेत्री तारा शर्मा ने भी दी बधाई

तारा शर्मा ने पोस्ट पर टिप्पणी की, “बहुत बधाई @amrita_rao_insta @ rjanmol27 शुभकामनाओं और प्रेम का भार और हमारे पालन-पोषण की अद्भुत व्यस्त अविश्वसनीय दुनिया में आपका स्वागत है.” फैंस ने भी विश भेजा है, “माशा अल्लाह … अल्लाह आपको आशीर्वाद दे,” एक ने लिखा. एक फैन ने कमेंट किया है”हमेशा प्रशंसा की जाती है उर प्रशंसक अमृता मैम, मातृत्व यात्रा पर बधाई @amrita_rao_insta,”

साल 2016 में अमृता राव ने रेडियो जॉकी अनमोल से शादी की थी. इससे पहले दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। यह शादी एकदम गुपचुप तरीके से हुई थी। अगर फिल्म इंडस्ट्री में अमृता के करियर की बात करें तो अमृता ने साल 2002 में ‘अब के बरस’ से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. इसके बाद उन्हें ‘विवाह’, ‘इश्क-विश्क’ फिल्म से अलग पहचान मिली. फिल्म ‘विवाह’ से उनकी जिंदगी में नया मोड आया, इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया. अमृता ने मैं हूं ना, मस्ती, माय नेम इज एथोनी गोनस्लविस जैसी फिल्मों में नजर आई थी. आखिरी बार वे साल 2019 में ‘ठाकरे’ फिल्म में नजर आईं थी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola